भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC 2025-27 Points Table: भारत को हुआ फायदा, वेस्टइंडीज की टीम नहीं खोल सकी है जीत का खाता

Updated WTC 2025-27 Points Table: भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

WTC 2025-27 Points Table after India win the match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

हालांकि, इस जीत के बाद भारतीय टीम की जीत प्रतिशत में सुधार हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत 46.67 से बढ़कर अब 55.56 हो गया है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। कैरेबियाई टीम मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में अब तक खेले गए सभी चार मैच हार चुकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काबिज है।

अपडेटेड WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी PCT% (जीत प्रतिशत)
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 0 100.00
2 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67
3 भारत 6 3 2 1 40 0 55.56
4 इंग्लैंड 5 2 2 1 26 2 43.33
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67
6 वेस्टइंडीज 4 0 4 0 0 0 0.00
7 न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0.00
8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0.00
9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0.00

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर भारत दिल्ली टेस्ट में भी वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो उसका पीसीटी प्रतिशत बढ़कर 61.90 हो जाएगा। लेकिन 61.90 पीसीटी प्रतिशत भी उसके लिए श्रीलंका को पछाड़कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

मुकाबले का हाल

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, यह फैसला सही साबित नहीं किया। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 162 रनों पर ढेर हो गई। चंद्रपॉल के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। उसके बाद जॉन कैंपबेल 8 रन बनाकर चलते बने। एलिक एथेनेज ने 12 रनों की पारी खेली। उसके बाद ब्रेंडन किंग 13 रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज ने 24, शाई होप ने 26, जस्टिन ग्रीव्स ने 32 और खारी पियर ने 11 रन बनाए। भारत के लिए सिराज ने 4, कुलदीप ने 2 और बुमराह ने 3 विकेट चटकाए।

भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साई सुदर्शन भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। वो 100 रन बनाकर आउट हो गए।

ध्रुव जुरेल और जडेजा का शतक

यहां से ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने लगभग 200 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 125 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जडेजा ने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 448 के नुकसान पर 5 विकेट गंवाकर पारी को घोषित कर दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 286 रनों की बढ़त बना ली।

दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की टीम का हाल वहीं रहा। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में महज 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने यह मुकाबला पारी और 140 रनों से जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने 14, एलिक एथेनेज ने 38, जस्टिन ग्रीव्स ने 25, खारी पियर ने 13, लेन ने 14 और जेडन सील्स ने 22 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4, कुलदीप यादव ने 2 और सिराज ने 3 विकेट चटकाए।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल