भारत और पाकिस्तान अंडर-19 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

U19 Asia Cup 2025 Final में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये मुकाबला

U19 Asia Cup 2025 Final Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला आज 21 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे खेला जाएगा। जानें इस मुकाबले को कहां लाइव देख सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

India Vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Final Live Streaming: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच आज 21 दिसंबर को खेला जाएगा। यह महामुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है। वहीं पाकिस्तान को एकमात्र हार का सामना भारत के खिलाफ करनी पड़ी थी। अब दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होगी।

भारतीय टीम की नजरें अंडर-19 एशिया कप के 9वें खिताब पर होगी। वहीं पाकिस्तान दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगा।पाकिस्तान की टीम अंडर-19 एशिया कप का खिताब 2012 में जीता था। इसके बाद वह दो बार 2013-14 और 2017 में उपविजेता रहा था। अब पाकिस्तान की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी हासिल करने पर होगी। आज का मुकाबला काफी रोमांचक होगा। आइए, जानते हैं यह मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से एवं इस मुकाबले को भारत में कहां देख सकते है?   

U19 एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 का फाइनल मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे से होगा।

U19 एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 का फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटर्वक पर होगा। इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, टेन 3 और टेन 4 एसडी पर देख सकते हैं।

U19 एशिया कप 2025 फाइनल मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप फाइनल का मुकाबला मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मुकाबले का लुत्फ आप लिव के वेबसाइट पर भी उठा सकते हैं।

U19 एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले का टॉस कब होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 का फाइनल मुकाबले का टॉस भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे होगी। वहीं इस महामुकाबले की शुरुआत 10.30 बजे से होगी।

फाइनल के दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन और एरोन जॉर्ज।

पाकिस्तानी टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोमिन कमर, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक और समीर मिन्हास।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस