टिम सीफर्ट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टिम सीफर्ट ने जड़ा CPL इतिहास का सबसे तेज शतक, ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने

Tim Seifert Highest score in CPL: टिम सीफर्ट ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में 40 गेंदों पर शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Tim Seifert Create History in CPL: न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीफर्ट ने 40 गेंदों पर शतक लगाकर इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ सीपीएल में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक भी है।

30 वर्षीय टिम सीफर्ट ने सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट स्थित डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सेंट लूसिया किंग्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेले गए सीपीएल 2025 के 18वें लीग मैच में महज 40 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।  वह 53 गेंदों में 125 रन बनाकर नाबाद रहे और उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेंट लूसिया किंग्स ने 205 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में सिर्फ़ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आंद्रे रसेल ने भी 40 गेंदों पर जड़ा था शतक

रविवार को 40 गेंदों में शतक जड़कर सीफर्ट ने आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रसेल ने 10 अगस्त 2018 को पोर्ट ऑफ स्पेन में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ जमैका तल्लावाह्स के लिए सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़ा था। उस मैच में 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 49 गेंदों पर 121 रन (6 चौके और 13 छक्के) बनाकर नाबाद रहे।

CPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश टीम गेंदें विरोधी टीम स्थान तारीख
आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज तल्लावाह्स 40 ट्रिनबागो पोर्ट ऑफ स्पेन 10 अगस्त, 2018
टिम सीफर्ट न्यूजीलैंड किंग्स 40 फाल्कन्स सेंट लूसिया 31 अगस्त, 2025
शाई होप वेस्टइंडीज अमेज़न 41 रॉयल्स गुयाना 17 सितंबर, 2023
आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज तल्लावाह्स 42 ट्रिनबागो बैसेटेर्रे 5 अगस्त, 2016
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज अमेजन 45 पैट्रियट्स पोर्ट ऑफ स्पेन 30 अगस्त, 2020
रहकीम कॉर्नवाल वेस्टइंडीज रॉयल्स 45 पैट्रियट्स ब्रिजटाउन 3 सितंबर, 2023
शिमरॉन हेटमायर वेस्टइंडीज अमेजन 47 टैलवाहास लॉडरहिल 18 अगस्त, 2018
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड तल्लावाह्स 47 किंग्स गुयाना 17 सितंबर, 2023
क्रिस गेल वेस्टइंडीज तल्लावाह्स 49 ट्रिनबागो पोर्ट ऑफ स्पेन 4 जुलाई, 2016

रविवार को क्रीज पर रहते हुए सीफर्ट ने कुल 10 चौके और 9 छक्के लगाए और सीपीएल में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वो अब इस टूर्नामेंट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

CPL में विदेशी बल्लेबाजों द्वारा सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी देश टीम रन गेंदें चौके/छक्के विरोधी टीम स्थान तारीख
टिम सीफर्ट न्यूज़ीलैंड किंग्स 125* 53 10/9 फाल्कन्स सेंट लूसिया 31 अगस्त, 2025
कोलिन मुनरो न्यूज़ीलैंड ट्रिनबागो 120 57 14/6 पैट्रियट्स बैसेटेर्रे 17 अगस्त, 2025
फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका किंग्स 120* 60 13/5 पैट्रियट्स बैसेटेर्रे 4 सितंबर, 2021
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड तल्लावाह्स 119* 57 12/7 किंग्स प्रोविडेंस 17 सितंबर, 2023
क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका रॉयल्स 115 68 8/9 अमेज़न ब्रिजटाउन 14 सितंबर, 2024
फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका किंग्स 103 59 10/6 अमेज़न प्रोविडेंस 22 सितंबर, 2022
ग्लेन फिलिप्स न्यूज़ीलैंड तल्लावाह्स 103 63 9/6 पैट्रियट्स प्रोविडेंस 12 सितंबर, 2018
मार्टिन गुप्टिल न्यूज़ीलैंड ट्रिनबागो 100* 58 1/9 रॉयल्स ब्रिजटाउन 30 अगस्त, 2023
कोलिन मुनरो न्यूज़ीलैंड ट्रिनबागो 100* 65 7/6 अमेज़न पोर्ट ऑफ स्पेन 2 जुलाई, 2016

टिम सीफर्ट ने तोड़े 3 रिकॉर्ड

सीपीएल में सबसे तेज शतक के अलावा उन्होंने तीन और रिकॉर्ड तोड़े हैं। सेंट लूसिया किंग्स के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा चौके छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने इस पारी में कुल 94 रन चौकों और छक्कों से बनाए। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने चौकों और छक्कों से 82 रन बनाए थे। इसके अलावा वो सेंट लूसिया के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कुल 9 छक्के लगाए।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा