-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Daren Sammy Believe In Justice After West Indies Player Accused Of Sexual Harassment
वेस्टइंडीज क्रिकेटर पर यौन शोषण का आरोप, सैमी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी को न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। कुछ दिनों पहले ही वेस्टइंडीज के वर्तमान खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया है।

डेरेन सैमी (फोटो-सोशल मीडिया)
सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा): वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज टीम के वर्तमान सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की बहुत बदनामी हो रही है। इसको लेकर टीम के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने न्याय की मांग की है, लेकिन साथ ही उचित प्रक्रिया का पालन करने पर भी जोर दिया है।
गयाना के कैएटूर न्यूज में पिछले सप्ताह प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक किशोरी सहित 11 महिलाओं ने इस अज्ञात क्रिकेटर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिनमें से कुछ कथित तौर पर 2023 तक के हैं। अभी तक कोई औपचारिक मामला दायर नहीं किया गया है।
सैमी ने मीडिया से क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सैमी ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया तथा कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। सैमी ने कहा कि मीडिया में जो कुछ चल रहा है, उससे हम सभी वाकिफ हैं। मैं अपने खिलाड़ियों के बहुत करीब हूं। मैंने उनसे बातचीत की है। एक बात मैं कह सकता हूं कि हम न्याय में विश्वास करते हैं। हमारा समुदाय ऐसा है जो मानता है कि न्याय होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
CSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
न्याय पर है हमें पूरा भरोसा
उन्होंने आगे कहा कि न्याय की भी एक प्रक्रिया है। आरोप लगाए गए हैं और हम अपनी तरफ से हरसंभव मदद करेंगे, ताकि उचित प्रक्रिया और सही प्रणाली का पालन सुनिश्चित किया जा सके। सैमी ने कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
वेस्टइंडीज के कोच पर ICC का कड़ा एक्शन, थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया था सवाल
उन्होंने कहा कि ये आरोप हैं। हम न्याय प्रणाली को जानते हैं। आपको प्रक्रिया के लिए इंतजार करना होगा। मैं कोई न्यायाधीश नहीं हूं। जो जानकारी सामने आई है, वही हमारे पास है। मुझे पूरा यकीन है कि अंत में न्याय होगा। जब सैमी से पूछा गया कि क्या क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जांच शुरू की है तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं इसका जवाब नहीं दे सकता। मुझे पूरा यकीन है कि वे सही प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां खेला जाएगा। (भाषा इनपुट के साथ)
Daren sammy believe in justice after west indies player accused of sexual harassment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














