पाकिस्तान बनाम श्रीलंका  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

PAK vs SL 3rd T20I: क्लीन स्वीप के इरादे से आज उतरेगा पाकिस्तान, सम्मान बचाने की जंग लड़ेगी श्रीलंकाई टीम

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला आज खेला जाएगा। पाकिस्तान सीरीज पहले ही अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान 2-0 से आगे है।

  • कुसल मेंडिस की टीम फील्डिंग और गेंदबाजी सुधारकर अपनी साख बचाने की आखिरी कोशिश करेगी।

  • रावलपिंडी में आज शाम 06:30 बजे होने वाले इस आखिरी मुकाबले में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है।

Rawalpindi Cricket Stadium Match Today: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज यानी, मंगलवार 13 अक्टूबर को रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कप्तान साहिबजादा फरहान की अगुवाई में यह युवा पाकिस्तानी टीम आज इतिहास रचने और सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

साख और सम्मान बचाने उतरेगी श्रीलंका टीम

दूसरी तरफ, कुसल मेंडिस के नेतृत्व वाली श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला अपनी साख और सम्मान बचाने की आखिरी जंग होगी। इस सीरीज के पिछले दो मैचों पर नजर डालें तो पाकिस्तान की युवा टीम पूरी तरह से हावी नजर आई है।

पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी थी, जहां कप्तान साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन 89 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 11 अक्टूबर को इसी रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर

पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने घरेलू मैदान पर टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 215/3 खड़ा किया। हालांकि, इससे पहले उसने इंग्लैड में 231 रन का रिकॉर्ड बनाया है।

दूसरे टी-20 मैच के हीरो युवा बल्लेबाज माज सदाकत रहे, जिन्होंने महज 51 गेंदों पर 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सिर्फ 133/7 रनों पर रोक दिया और 82 रनों की विशाल जीत दर्ज की।

श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन निराशाजनक

श्रीलंकाई टीम के लिए यह दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। कप्तान कुसल मेंडिस ने खुद स्वीकार किया है कि टीम की बल्लेबाजी और विशेष रूप से क्षेत्ररक्षण का स्तर काफी खराब रहा है, जिसके कारण उन्हें दोनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी।

श्रीलंका के गेंदबाज मध्य ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। आज के मैच में श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा की तरह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है, जहां खूब रन बनने की उम्मीद है। हालांकि, शाम के समय ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। पाकिस्तान इस मैच में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के लिए कुछ बदलाव कर सकता है, लेकिन उनका मुख्य लक्ष्य जीत का सिलसिला बरकरार रखना होगा।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट