पाकिस्तान में क्रिकेट का बड़ा महासंग्राम! इंग्लैंड-श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज, देखें पूरा शेड्यूल

Pakistan Tri Series 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ 18 से 31 अक्टूबर तक होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।
The Pakistan Cricket Board has announced the full schedule for the ODI tri-series
पाकिस्तान ट्राई-सीरीज की मेजबानी करेगा (सोर्स -AI Image)
Updated on

Pakistan, England And Sri Lanka ODI Tri Series: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को पाकिस्तान में होने वाले क्रिकेट कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। 18 से 31 अक्टूबर तक पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी होगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी।

पाकिस्तान ने इससे पहले आखिरी बार ट्राई सीरीज की मेजबानी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले की थी। उस सीरीज में पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल थीं।

रावलपिंडी से होगी ट्राई सीरीज की शुरुआत

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर में होगा।

सीरीज का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा।

लाहौर पहुंचने पर होगी भीड़ंत

तीनों टीमें लाहौर पहुंचेंगी, यहां 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड, जबकि 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच छठा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगी।

9 अक्टूबर से शुरू होगा व्यस्त कार्यक्रम

पीसीबी ने श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलने वाला व्यस्त कार्यक्रम भी जारी किया है। श्रीलंका की टीम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी और मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।

T20 सीरीज के तीनों मुकाबले 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इसके बाद इंग्लैंड वनडे ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगा। वहीं, ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिवसीय मैच खेलेगा।

The Pakistan Cricket Board has announced the full schedule for the ODI tri-series
ICC Ranking: ट्रेविस हेड से छिना टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, इस खिलाड़ी को मिला बादशाहत

पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज

इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी।

  • पहला टेस्ट: 9 से 13 नवंबर, रावलपिंडी

  • दूसरा टेस्ट: 17 से 21 नवंबर, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

ये मौजूदा WTC सत्र में पाकिस्तान की घरेलू जमीन पर दूसरी टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान का दौरा किया था और दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले गए थे।

A tri-series featuring England and Sri Lanka, followed by Test clashes.
मैचों का पूरा शेड्यूल (सोर्स - AI Image)
Navbharat Live
navbharatlive.com