न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की T-20 में वापसी

India T20 Squad: बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया 'ए' के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस दौरे में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
team india t20 squad announcement
भारतीय क्रिकेट टीम(सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

India T20 Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया 'ए' के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस दौरे में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि इंडिया 'ए' की टीम न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी।

वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस स्क्वाड में सबसे बड़ी खबर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी है, जिन्हें फिर से गेंदबाजी का जिम्मा दिया गया है। श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

टी20 में भुवनेश्वर कुमार की वापसी कैसे?

भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 में एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना आखिरी टी20 मैच खेला था। इसके बाद वह टीम से बाहर थे, लेकिन पिछले दो आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

team india t20 squad announcement
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, सौरभ गांगुली को बनाया बनाया हेड कोच; हेमांग बदानी की लेंगे जगह

पिछले दो टूर्नामेंटों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 45 विकेट लिए और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी स्विंग और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें फिर से नेशनल टीम में शामिल किया गया है। लेकिन इस चयन के कारण भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस से हटना पड़ेगा, जहां हाल ही में उन्हें कप्तान बनाया गया था।

टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

team india t20 squad announcement
सितंबर के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का नॉमिनेशन जारी, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल समेत ये खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

भारत 'ए' टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर - फिटनेस पर निर्भर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com