केनिंग्टन ओवल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल में ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, WTC में मिला है जख्म

India Record at Kennington Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

उज्जवल सिन्हा

India Record at The Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से द ओवर में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर में खेले गए चौथे मुकाबले को ड्रॉ करवाकर भारतीय टीम के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका होगा। हालांकि, भारतीय टीम का रिकॉर्ड केनिंग्टन ओवल में भी कुछ खास नहीं रहा है।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 15 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से सिर्फ 2 में ही जीत मिली है। जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैदान पर 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत ने इस मैदान पर 14 मैच इंग्लैंड के साथ और एक मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला है। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। जहां भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।

ओवल में भारतीय टीम ने कब खेला था पहला मुकाबला?

भारतीय टीम ने 2021 के बाद से इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। भारत ने पिछले 10 में से केवल एक मुकाबले ही इस मैदान पर जीतने में कामयाब हो सका है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने पहली बार 1936 में खेला था। द ओवल में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

द ओवल में भारत का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

वर्ष विपक्षी टीम परिणाम
1936 इंग्लैंड इंग्लैंड से 9 विकेट से हार
1946 इंग्लैंड ड्रॉ
1952 इंग्लैंड ड्रॉ
1959 इंग्लैंड पारी और 27 रन से हार
1971 इंग्लैंड भारत ने 4 विकेट से जीत
1979 इंग्लैंड ड्रॉ
1982 इंग्लैंड ड्रॉ
1990 इंग्लैंड ड्रॉ
2002 इंग्लैंड ड्रॉ
2007 इंग्लैंड ड्रॉ
2011 इंग्लैंड पारी और 8 रन से हार
2014 इंग्लैंड पारी और 244 रन से हार
2018 इंग्लैंड इंग्लैंड से 118 रन से हार
2021 इंग्लैंड भारत ने 157 रन से जीत
2023 ऑस्ट्रेलिया पारी और 209 रन से हार (WTC Final)

इसके बाद भारत ने इस मैदान पर 1946 और 1952 में मुकाबले खेले। दोनों मुकाबले अगस्त के महीने में खेले गए थे और दोनों मैच ड्रॉ भी रहा था। उसके बाद भारत ने इस मैदान पर अपना चौथा मुकाबला 1959 में खेला था। जिसमें भारतीय टीम को पारी और 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद भारतीय टीम ने 1971 में इस मैदान पर खेला। जहां टीम को इस मैदान पर पहली जीत मिली। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया था। इसके बाद लगभग 30 से ज्यादा साल तक इस मैदान में 5 और मुकाबले खेले गए। जिसमें भारतीय टीम ने सभी मुकाबले ड्रॉ करवाए। 1979, 1982, 1990, 2002 और 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला।

2021 में मिली थी आखिरी जीत

अगस्त 2011 में भारतीय टीम को पारी और 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद अगस्त 2014 में भारतीय टीम को फिर पारी और 244 रनों से हार मिली। इसके बाद 2018 में इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल में फिर 118 रनों से जीत हासिल की। उसके बाद 2021 में भारतीय टीम ने इस मैदान पर जीत दर्ज की। भारत ने इस मैदान पर 157 रनों से जीत हासिल की। उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को फिर से हार का सामना करना पड़ा। भारत को इस मुकाबले में पारी और 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान