इंग्लैंड में टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड में टीम इंडिया पर मंडरा रहा खतरा! होटल में कैद किए गए खिलाड़ी

बर्मिंघम शहर के सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। टीम इंडिया भी इस वक्त वहां पर है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को होटल से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एतिहासिक मैदान एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया वहीं पर मौजूद है। इससे ठीक पहले एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है। बर्मिंघम शहर में घटी इस घटना ने खिलाड़ियों समेत फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी है।

इस वक्त टीम इंडिया बर्मिंघम शहर के जिस होटल में रुकी हुई है, वहां से खिलाड़ियों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई। इसके पीछे का कारण शहर के सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेट का मिलना है। जिसके बाद वहां का माहौल पूरी तरह से बिगड़ता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद लोकल पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।

होटल में 'बंद' हुई टीम इंडिया

मंगलवार 1 जुलाई को बर्मिंघम शहर रोजाना की तरह अपनी चकाचौंध समेटे हुए था। इसी बीच दोपहर के 3 बजे सेंटेनरी स्क्वायर में बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस को एक संदिग्ध पैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। फिर पुलिस ने सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया। इस घटना के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके होलट से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।

बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर के सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास घेरा बना रखा है और हम एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं। हमें दोपहर तीन बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली थी। एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया है, जबकि इसकी जांच की जा रही है। कृपया उस इलाके में जाने से बचें।"

बर्मिंघम ने घटी इस घटना के बाद टीम इंडिया का होटल से बाहर निकलना मना हो गया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने PTI को बताया कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से किए गए पोस्ट के बाद खिलाड़ियों को बाहर न निकलने के सलाह दी गई है। संदिग्ध सामान मिलने के एक घंटे के बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरे को हटा लिया।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत