टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (फोटो सोर्स- ICC) 
क्रिकेट

शुरू हुई T20 World Cup 2028 की तैयारी, 12 टीमों का स्लॉट बुक, बाकी 8 के लिए मचेगा घमासान

T20 WC 2028: टी20 विश्व कप 2028 के लिए 12 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि बाकी 8 टीमों का फैसला क्वालीफायर से होगा। इसकी शुरुआत 24 मार्च से पहले मुकाबले के साथ होने जा रही है।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2028 Qualifier Round: टी20 विश्व कप 2026 खत्म हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, लेकिन अगले टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस बार भी कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 12 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि बाकी 8 टीमों के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होंगे मेजबान

टी20 विश्व कप 2028 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किया जाएगा। मेजबान होने के नाते इन दोनों टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। पिछली बार न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

इन टीमों ने पक्की की जगह

मेजबान टीमों के अलावा टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों ने भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। इनमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इसके अलावा आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड ने भी अपनी जगह बनाई है। इसके लिए 9 मार्च 2026 की कट-ऑफ तारीख तय की गई थी, जिसके आधार पर ये टीमें चुनी गईं।

बाकी 8 टीमों के लिए कड़ा मुकाबला

अब सबसे बड़ा सवाल बची हुई 8 टीमों का है, जिनके लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इन टीमों का चयन रीजनल क्वालीफायर के जरिए होगा। आईसीसी अलग-अलग क्षेत्रों में क्वालीफायर टूर्नामेंट आयोजित करेगा, जिससे टीमों को मौका मिलेगा। अफ्रीका और एशिया से 2-2 टीमें क्वालीफाई करेंगी, जबकि यूरोप से भी 2 टीमों को जगह मिलेगी। वहीं अमेरिका और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 1-1 टीम को मौका मिलेगा।

24 मार्च से शुरू होंगे क्वालीफायर

टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफायर मुकाबलों की शुरुआत 24 मार्च 2026 से होगी। पहले दिन तंजानिया और मालावी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा ईस्वातिनी बनाम सेंट हेलेना और घाना बनाम सेशेल्स के बीच भी मैच होंगे। ये क्वालीफायर मुकाबले 2027 तक अलग-अलग चरणों में चलते रहेंगे। इसके बाद ही यह तय होगा कि कौन सी 8 टीमें मुख्य टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाएंगी।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे