कामिंदु मेंडिस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup: कुसल मेंडिस का अर्धशतक, श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए। कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस की अहम साझेदारी ने टीम को 6 विकेट पर लक्ष्य तक पहुंचाया।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka vs Ireland, 6th Match: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। यह वर्ल्ड भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए। आयरलैंड के सामने श्रीलंका ने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निसांका और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

तीसरे और चौथे विकेट के रूप में पवन रथनायके (5 रन) और दुनिथ वेल्लालागे (10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। 13.5 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका को पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाला। इस साझेदारी में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद पर तेज 44 रन बनाए।

श्रीलंका ने बनाए 163 रन

कुसल मेंडिस अंत तक नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस विकेटकीपर ने 43 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। आयरलैंड की तरफ से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए। मार्क अडेयर और गैरेथ डेलानी को 1-1 विकेट मिला। आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी है। ऐसे में 163 रन के स्कोर की रक्षा के लिए श्रीलंका को कसी हुई गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करना होगा।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षाना, मथीशा पथिराना

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO