टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ Final: टॉस जीतकर फंसे मिचेल सैंटनर, टॉस हारने के बाद भारत के जीत की संभावना बढ़ी, जानिए कैसे?

India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। टॉस के समय ही चर्चा है कि अगर टीम इंडिया को अनुकूल फैसला मिला तो उसकी जीत की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का वह पल आ चुका है जिसका क्रिकेट फैंस को पिछले एक महीने से इंतजार था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। इस हाईवोल्टेज मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि टीम इंडिया के लिए मैच की स्थिति थोड़ी अनुकूल हो सकती है।

दरअसल कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। ऐसे में न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाजी करने के फैसले से भारत के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका रहेगा।

पहले बल्लेबाजी से भारत को क्यों मिल सकता है फायदा?

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह पिच की प्रकृति है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की यह पिच मिक्स्ड सॉइल यानी लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है। ऐसी पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। यह पिच कुछ हद तक उसी तरह की मानी जा रही है जैसी मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में थी। उस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बल्लेबाज फाइनल में भी इसी तरह की आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव बनाया जा सके।

कप्तान सूर्या भी चाहते थे पहले बल्लेबाजी

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के पक्ष में थे। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि बड़े मैचों में बोर्ड पर रन लगाना हमेशा टीम के लिए फायदेमंद रहता है। टॉस के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि “पहले बल्लेबाजी करने में हमें खुशी है क्योंकि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। मैदान पूरी तरह तैयार दिख रहा है और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी