PAK vs SL 1-T20 सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

PAK vs SL 1-T20: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कल से होगा टी-20 सीरीज का आगाज, कब और कहां देखें मैच का लाइव

PAK vs SL 1-T20 Match in Rawalpindi: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 9 अक्टूबर से होने जा रहा है। पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान के हाथों में होगी।

राहुल उपाध्याय

First T20 Match Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज कल यानी शुक्रवार, 9 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान के हाथों में होगी। दोनों ही टीमें इस नई सीरीज के साथ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

कहां देखें मैच का लाइव

भारतीय फैंस इस मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म फैन कोड एप्प पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही वे इस मैच को यूट्यूब Sports TV के माध्यम से भी देखा जा सकते है।

साहिबजादा फरहान करेंगे टी-20 टीम कप्तानी

पाकिस्तान टीम पर नजर डाले तो घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले साहिबजादा फरहान पाकिस्तानी टी-20 टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं इस टीम में नसीम शाह और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अब्दुल समद और ख्वाजा नफे जैसे युवा सितारे मौजूद हैं।

रावलपिंडी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रावलपिंडी में कल होने वाले मैच के दिन मौसम अच्छा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ और सुहावना रहने का अनुमान है। हालांकि, दोपहर के समय तेज गरज के साथ आंधी या बौछार की मामूली संभावना जरूर है, लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

मैच के दौरान तापमान 24°C से 26°C के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहद आरामदायक साबित होगा। शाम और रात के समय बारिश की संभावना 0% से 5% तक ही है, यानी मैच में बारिश के कारण किसी रुकावट का कोई खतरा नहीं है।

जानें रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। यहां गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिससे पावरप्ले में तेजी से रन बनाना आसान होता है। वहीं यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती ओवरों में थोड़ी सीम और उछाल मिल सकती है।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज अपनी विविधताओं से बल्लेबाजों को परेशान कर मैच का रुख मोड़ सकते हैं। क्योंकि मुकाबला रात में खेला जाना है, इसलिए ओस फैक्टर एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना और आसान हो जाता है।

कौन कर रहा श्रीलंकाई टीम की अगुवाई

श्रीलंकाई टीम की बात करें तो इस टीम की अगुवाई अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस कर रहे हैं। उनके साथ दासुन शनाका और महेश तीक्षणा जैसे मैच-विनर खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं। यह ऐसे बल्लेबाज है जो किसी भी वक्त टी-20 फार्मेंट में खेल का पासा पलट सकते है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इस प्रकार है पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नाफे, माज सदाकत, मोहम्मद इमरान, नसीम शाह, रज़ाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम।

श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका स्क्वॉड: कुसल मेंडिस (कप्तान), बिनुरा फर्नांडो, चामिंडु विक्रमसिंघे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, एशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा, सहान अराचिगे, सिनेथ जयवर्धने, विजयकांत व्यासकांत।

टी-20 के बाद खेली जाएगी ट्राई सीरीज

इस टी-20 सीरीज के ठीक बाद दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड के साथ मिलकर एक वनडे ट्राई-सीरीज 18 अक्टूबर से भी खेली जानी है, जिसे देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम