पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, साहिबजादा फरहान बने नए कप्तान, ट्राई-सीरीज और टी-20 के लिए टीम घोषित

Pakistan Squad for ODI Tri-series and T20: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्र्राई सीरीज और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। PCB ने आघा सलमान को टी-20 टीम की कप्तानी से भी हटा दिया है।
Pakistan squad for ODI Tri-series and T20
टी-20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान बने कप्तान सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

ODI Tri-Series- England, Pakistan, Sri Lanka: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने ट्र्राई सीरीज के आगाज होने से पहले अपने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया है। PCB ने सलमान अली आगा को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया है और उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया है।

सलमान की जगह अब साहिबजादा फरहान को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। फरहान ने हाल ही में एशियाई खेलों में पाकिस्तान को रजत पदक दिलाने वाली टीम की अगुआई की थी। वहीं शॉन टेट की पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में फिर वापसी हुई है।

वनडे ट्र्राई सीरीज पाकिस्तान टीम का ऐलान

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और इंग्लैंड, श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे ट्र्राई सीरीज के लिए भी अपनी पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।

टी-20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तान घोषित किया गया है जबकि ट्राई सीरीज में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगे।

Pakistan squad for ODI Tri-series and T20
नवभारत संपादकीय: एशियन गेम्स में भारत चौथे स्थान पर, अब 2028 ओलंपिक के लिए कितनी तैयारी?

कहां खेला जाएगा टी-20 सीरीज

आपको बता दें कि, तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। पहला मैच 9 अक्टूबर को होगा। दूसरा टी-20 मैच 11 अक्टूबर को और तीसरा मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।

वहीं इस सीरीज के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की टीम 7 मैचों की वनडे ट्राई सीरीज में शिरकत करेगी। पहले तीन मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे, फाइनल समेत बाकी के बचे मैच लाहौर में आयोजित होंगे।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकिम।

Pakistan squad for ODI Tri-series and T20
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला, टीम में बड़ा बदलाव?

ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और सूफियान मोकिम।

पाकिस्तान टीम में लगातार बदल रहे कप्तान

पाकिस्तान की टी-20 टीम में कप्तान बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। शाहीन शाह अफरीदी को सिर्फ एक सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था। इसके बाद बाबर आजम ने जिम्मेदारी संभाली, लेकिन 2024 टी-20 विश्व कप के बाद पद छोड़ दिया। बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी की और 2025 की शुरुआत में सलमान ने उनकी जगह ली। अब सलमान की विदाई के बाद फिर बदलाव हुआ है, लेकिन पाकिस्तान बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत सका है।

श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा- T20I सीरीज का शेड्यूल

9 अक्टूबर: पहला T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

11 अक्टूबर: दूसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

13 अक्टूबर: तीसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

ODI ट्राई-सीरीज का- इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका का शेड्यूल

18 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

25 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

31 अक्टूबर: ट्राई-सीरीज का फाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com