सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हम चाहते हैं हर कोई...पहले टी20 में शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दी खास मैसेज

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने का संदेश दिया है।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav Sends Message To India: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले को 101 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि खिलाड़ी निडर होकर अपने खेल का लुत्फ उठाएं।

मुकाबला जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैंने टॉस के समय कहा था कि मैच जीतने का चांस फिफ्टी-फिफ्टी था, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश थे। 48 पर 3 विकेट, और फिर वहां से 175 रन तक पहुंचना, जिस तरह से हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की, और आखिर में जितेश ने आकर अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था।"

उन्होंने कहा, "जब आपके पास 7-8 बल्लेबाज हों, तो कभी 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन बाकी 4 बल्लेबाज पारी को संभाल लेते हैं। इस मैच में उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। शायद अगले मैच में कोई और इसे संभालेगा। टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है और हम चाहते हैं कि हर कोई निडर होकर खेलते हुए बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए।"

सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजों की तारीफ की

कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ में कहा, "टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। मेरा मानना है कि अर्शदीप और बुमराह नई गेंद के साथ शुरुआत करने के लिए परफेक्ट गेंदबाज थे। जब साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, तो जिस तरह अर्शदीप और बुमराह ने नई गेंद से गेंदबाजी की, वे बेहतर विकल्प थे। हार्दिक चोट से वापस आए थे, ऐसे में उनका भी ध्यान रखना जरूरी था।"

सूर्या ने खराब शुरुआत के बावजूद विशाल स्कोर तक पहुंचने के लिए बल्लेबाजों की सराहना करते हुए कहा, "पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन पर 3 विकेट और फिर ओवर 7-15 तक लगभग 90-91 रन, और अंतिम पांच ओवर में 40-44 रन बनाकर 175 तक पहुंचना, यह वाकई सराहनीय था। जिस तरह हमने गेंदबाजी की और हमारे पास जितने विकल्प थे, उसे देखते हुए 175 काफी अच्छा स्कोर था।"

भारत ने 101 रनों से जीता मुकाबला

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिसमें हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 59 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 74 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम यह मुकाबला 101 रनों से जीत गई। इस मुकाबले के जीतने के बाद भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!