सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: सूर्यकुमार का दो टूक बयान, बताया कैसे टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान को ध्वस्त

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले कहा है कि आक्रमकता के बिना मैच नहीं जीता जा सकता है। किसी भी मुकाबले में बने रहने के लिए आक्रमकता बेहद जरूरी है।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025 India vs Pakistan: एशिया कप 2025 का मंच धमाकेदार अंदाज से सज चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत आज यानी 9 सितंबर से हो रही है। एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाना है। ये दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं। ग्रुप बी के पहले मुकाबले के बाद ग्रुप ए का मुकाबला होगा। जहां पर भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत यूएई टीम के खिलाफ खेलेगी।

इसके बाद टीम इंडिया का पाकिस्तान के सामने मैदान पर उतरना है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए बड़ी बात कही है। सूर्यकुमार यादव ने साफ किया है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम अपने आक्रमक रवैये से पीछे नहीं हटेगी। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का दोनों देश के फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

मुकाबले में जीत के लिए आक्रमकता जरूरी- सूर्यकुमार यादव

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पूर्वसंध्या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि आक्रमकता हमेशा ही मैदान पर रहती है। जीतने के लिए आक्रमकता काफी जरूरी है। यदी आप मुकाबला जीतना चाहते हैं तो फिर बिना आक्रमकता के नहीं जीता जा सकता है।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि टीम इंडिया का माहौल काफी पॉजीटिव है। एशिया कप के लिए खिलाड़ियों ने जमकर तैयारी की है। सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी टीम के कुछ बेहतरीन प्रैक्टिस सेशल किए हैं। एशिया कप में अच्छी टीमों के खिलाफ खेलना एक बेहतरीन चुनौती है।

वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि यदि कोई आक्रमक होना चाहते है तो ये उसका फैसला होता है। इसके अलावा पाकिस्तानी कप्तान ने ये भी कहा है कि अपनी तरफ से किसी खिलाड़ी को इस बारे में कोई खास निर्देश नहीं देते हैं।

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

एशिया कप 2025 में टीम पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफयान मोकिम।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस