सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर (Image- Social Media) 
क्रिकेट

कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO

Mumbai League T20: सूर्यकुमार यादव ने कहा, हमने अपना पूरा क्रिकेट मुंबई में साथ खेला है और यह जानकर अच्छा लगता है कि भारत के पिछले तीनों टी20 कप्तान मुंबई से ही निकले हैं।

अर्पित शुक्ला

Suryakumar Yadav in Mumbai League: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी गंवाने के कुछ ही घंटों बाद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर को गले लगाया। शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रेयस ने सूर्यकुमार की जगह भारत की टी20 टीम की कमान संभाली। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात कुछ घंटों बाद मुंबई लीग के टी20 मुकाबले के दौरान हुई, जो ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएने और सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच खेला गया।

सूर्यकुमार ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएने के कप्तान हैं और हालांकि श्रेयस सोबो मुंबई फाल्कन्स की ओर से इस मैच में नहीं खेले, लेकिन वह मैदान पर मौजूद रहे। मुकाबले से पहले दोनों क्रिकेटरों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिले। इस दौरान रोहित शर्मा भी उनके साथ दिखाई दिए। बाद में सूर्यकुमार ने 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से महज 24 गेंदों में 48 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर को दी बधाई

टॉस के समय स्काई ने कहा, “श्रेयस के भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनने पर मुझे बेहद खुशी है। हमने अपना पूरा क्रिकेट मुंबई में साथ खेला है और यह जानकर अच्छा लगता है कि भारत के पिछले तीनों टी20 कप्तान मुंबई से ही निकले हैं।” इससे पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि श्रेयस अय्यर नए पुरुष टी20 कप्तान बनने के लिए सबसे अनुभवी विकल्प हैं।

टी20 विश्व कप में फ्लॉप रहे सूर्या

चयनकर्ताओं ने यह भी माना कि सूर्यकुमार यादव के तीन महीने पहले टीम को विश्व कप जिताने के बावजूद उन्हें कप्तानी से हटाना आसान फैसला नहीं था। 35 वर्षीय सूर्यकुमार का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बल्ले के साथ संघर्षपूर्ण रहा है। टी20 विश्व कप की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 242 रन बनाए, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेली गई नाबाद 84 रन की पारी भी शामिल है।

आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन और निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 13 पारियों में 20.76 की औसत से केवल 270 रन बनाए। मुंबई इंडियंस दस टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। श्रेयस के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों के दौरों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख