सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'चेता को डिस्टर्ब मत करो', टीम इंडिया के केरल पहुंचने पर सूर्या ने संजू सैमसन को दिया VIP ट्रीटमेंट; VIDEO

Team India Lands In Kerala: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सूर्या ने संजू सैमसन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav Gives VIP Treatment to Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन केरल से ताल्लुक रखते हैं। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के पहुंचते ही संजू सैमसन के नारे लगने शुरू हो गए। एयरपोर्ट से निकलकर भारतीय टीम के खिलाड़ी बस पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ चल रहे थे। इतने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'चेता को डिस्टर्ब मत करो' और आगे हाथ बढ़ाकर सैमसन को चलने को कहा। सैमसन मुस्कुराते हुए नजर आए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सैमसन से सूर्या से पूछा कि 'गॉड्स ओन कंट्री' में आकर कैसा लग रहा है। जवाब में सैमसन ने कहा कि यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है लेकिन इस बार यहां आना विशेष है।

संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया में चुना गया है। शुभमन गिल को ड्रॉप कर संजू सैमसन को जगह दी गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

सैमसन पिछले 4 मैचों में 10, 6, 0, और 24 का स्कोर कर सके हैं। चौथे टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी। उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सैमसन आलोचना के केंद्र में हैं।

संजू सैमसन के पास आखिरी मौका

तिरुवनंतपुरम सैमसन का स्थानीय मैदान है। संभव है चार असफलताओं के बावजूद उन्हें टीम एक मौका और दे। भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए भी उन्हें एक और मौका मिल सकता है, लेकिन उनके लिए यह मौका आखिरी हो सकता है। अगर पांचवें टी20 में सैमसन को मौका मिलता है और उनके बल्ले से रन नहीं निकलते, तो विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब