सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नागपुर में एक इतिहास रच दिया। वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 मुकाबले खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav Create History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। 21 जनवरी को पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस के दौरान ही सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में एक स्पेशल शतक लगाया। नागपुर में सूर्या का 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है। सूर्यकुमार यादव से पहले तीन भारतीय खिलाड़ियों ने 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों का आंकड़ा पार किया है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या शामिल हैं।

भारत के लिए सबसे ज़्यादा T20I मैच

खिलाड़ी का नाम मैच रन विकेट
रोहित शर्मा 159 4231 1
विराट कोहली 125 4188 4
हार्दिक पांड्या 125* 2002* 101*
सूर्यकुमार यादव 100* 2788* 2*
एमएस धोनी 98 1617
भुवनेश्वर कुमार 87 67 90
अक्षर पटेल 86* 681* 82*
जसप्रीत बुमराह 84* 8* 103*
युजवेंद्र चहल 80 6 96
सुरेश रैना 78 1605 13

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशन क्रिकेट में सबसे ज्यादा 159 टी20 मैच खेले हैं। दूसरे स्थान पर 125 मैचों के साथ विराट कोहली मौजूद हैं। वहीं हार्दिक पांड्या का भी यह 125वां मुकाबला है। हार्दिक पांड्या अब सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  हार्दिक नागपुर में कोहली की बराबरी कर लेंगे। पांचवें स्थान पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने 98 टी20 खेले थे। रोहित और विराट टी20 से संन्यास ले चुके हैं। हार्दिक के पास रोहित को सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पछाड़ने का मौका है।

100वें मुकाबले को यादगार बनाने नागपुर में उतरेंगे सूर्या

भारतीय कप्तान के पास अपने 100वें टी20 मैच को यादगार बनाने का अवसर है। सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 बतौर बल्लेबाज किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं था। पिछले साल की 22 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया। साल के इस पहले और अपने 100वें मैच में एक बड़ी पारी खेल सूर्यकुमार यादव अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं, जो भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रहा सूर्या का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 2021 से 2023 के बीच इस टीम के खिलाफ सूर्यकुमार ने 8 टी20 मैचों में 47.33 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 111 रहा है। भारतीय कप्तान के टी20 करियर पर नजर डालें तो 99 टी20 मैचों की 93 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 2,788 रन बनाए हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान