सुनील छेत्री और हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी

Sunil Chhetri ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन में शिरकत की और खिलाड़ियों से मुलाकात की। MI खराब फॉर्म से जूझ रही है और अगले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

उज्जवल सिन्हा

Sunil Chhetri Meets Mumbai Indians Team: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने छेत्री को एमआई की जर्सी भेंट की।ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे सुनील छेत्री से एमआई के कई खिलाड़ी बात करते हुए नजर आए। छेत्री ने महेला जयवर्धने, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों से बातचीत की और अपने शानदार करियर के अनुभव शेयर किए।

छेत्री ने एमआई के एक टीवी वीडियो में कहा, "मैं स्टेडियम में बहुत बार नहीं गया हूं, लेकिन जब भी आया हूं, तो यह एक अद्भुत एहसास है। यहां आकर खेल को अलग तरह से देखना बहुत अच्छा है। मैं मुंबई इंडियंस और फैंस को न केवल इस मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार रही थी। टीम ने 2012 के बाद किसी भी सीजन का पहला मैच इस बार जीता, लेकिन उसके बाद से टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है। एमआई 4 मैचों में 3 हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम के गेंदबाज अपने हालिया फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ बल्लेबाजों के फॉर्म पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मुंबई को आरसीबी के खिलाफ मिली हार

टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए अपने आखिरी मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एमआई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में इंजर्ड होकर रिटायर हर्ट हुए थे। एमआई की तरफ से उस मैच में शरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली थी और 31 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए थे। हालांकि, रदरफोर्ड अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एमआई के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है, जो पंजाब किंग्स के फॉर्म को देखते हुए बिल्कुल भी आसान नहीं लगता है। अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो मुंबई को इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करना होगा।

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई