स्टीव स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ की हुई वापसी, वेस्टइंडीज की मुश्किलें और बढ़ी

स्टीव स्मिथ उंगली की चोट से उबरने के बाद बारबाडोस में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे और उनका लक्ष्य ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करना है।

उज्जवल सिन्हा

बारबाडोस: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर है। पहले मुकाबले के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। स्टीव स्मिथ अब पूरी तरह से फिट होने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ बारबाडोस में जुड़ेंगे।

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 159 रनों से जीत हासिल की। चोट के कारण स्टीव स्मिथ इस मुकाबले से पहले ही बाहर थे। यह चोट उन्हें 13 जून को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान लगी थी, जब उनकी दाहिनी हाथ की छोटी उंगली में चोट आ गई थी। इसके बाद वे न्यूयॉर्क में रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) कर रहे थे और वहीं से उन्होंने टेनिस बॉल और दूसरी हल्की गेंदों से बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया।

स्टीव स्मिथ को लेकर पैट कमिंस ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि स्मिथ अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने नेट्स में अभ्यास की शुरुआत कर दी है। उम्मीद है कि वह रविवार तक टीम से जुड़ जाएंगे, ताकि 3 जुलाई से शुरू होने वाले ग्रेनेडा टेस्ट के लिए तैयारी कर सकें। हालांकि, स्मिथ को अभी भी अपनी उंगली पर एक सुरक्षात्मक पट्टी (splint) के साथ बल्लेबाज़ी करनी होगी और यह देखा जाएगा कि वो इससे कितना सहज महसूस करते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वे अपने पसंदीदा नंबर 4 स्थान पर बल्लेबाज़ी करते नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप

पहले टेस्ट में स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की गैरमौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर संघर्ष करता दिखा। उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ों को मौका दिया गया। वहीं इन बल्लेबाजों ने कुछ ज्यादा योगदान नहीं दिया। सैम कोंस्टास, जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन कप्तान कमिंस ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को वक्त और अनुभव की जरूरत है और टीम उन पर पूरा भरोसा करती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को ग्रेनेडा रवाना होगी, जहां यह उनका पहला टेस्ट मैच होगा। इससे पहले टीम ने 2008 में वहां एकदिवसीय मैच खेला था, लेकिन उस समय की टीम और आज की टीम पूरी तरह से अलग है। इस टेस्ट मुकाबले में स्टीव स्मिथ के खेलने की भी उम्मीद है।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका