भारत बनाम श्रीलंका  (सोर्स - AI Image)
क्रिकेट

कोलंबो में दोनों टीमों में बड़े बदलाव तय, कुलदीप-सिराज पर भी फैसला संभव देखिए दोनों टीमों की स्क्वाड अपडेट

SL vs IND 2nd Test: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कोलंबो में। चोटों से जूझी लंकाई टीम में बदलाव तय, वहीं भारतीय प्लेइंग 11 में भी कुलदीप-सिराज पर फैसला संभव। देखिए ICC द्वारा जारी की गई श्रीलंका स्क्वाड।

सृष्टि मौर्य

SL vs IND Colombo Test Squad Updates: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। अब कप्तान शुभमन गिल के पास विदेश में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का बड़ा मौका है।

एसएससी मैदान पर भारत का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। यहां दोनों टीमों के बीच पिछले तीन टेस्ट मैचों में भारत ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। हालांकि, इस बार मुकाबला आसान नहीं होगा और खिलाड़ियों में भी बदलाव की बातें सामने आ रहीं है।

श्रीलंका की टीम में बड़े बदलाव

  • श्रीलंका को चोट और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के कारण अपनी टीम में कई बदलाव करने पड़े हैं।

  • दिनेश चंडीमल गॉल टेस्ट में लगी कन्कशन चोट के कारण बाहर हैं।

  • कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण नहीं खेलेंगे।

  • पाथुम निसंका कलाई की सर्जरी के बाद टीम से बाहर हैं।

  • ऑलराउंडर रमेश मेंडिस को भी 14 खिलाड़ियों की बदली हुई टीम में जगह नहीं मिली है।

  • अनकैप्ड बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहन अराचिगे को टीम में शामिल किया गया है।

  • दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट डेब्यू की संभावना है।

भारत में भी हो सकता है बड़ा बदलाव

पहला टेस्ट जीतने के बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग XI में कुछ रणनीतिक बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव गॉल टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने 103 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया था। ऐसे में उन्हें एसएससी टेस्ट से बाहर किए जाने की चर्चा है।

उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजी में भी बदलाव संभव है। अगर टीम मैनेजमेंट गेंदबाजी आक्रमण को तरोताजा करना चाहता है, तो गुरनूर बरार को मोहम्मद सिराज की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई