श्रीलंका क्रिकेट टीम  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

SL Test Squad vs Pak: पाक के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, कप्तान बदला, टीम में बड़ा फेरबदल

Pakistan vs Sri Lanka Test Series: पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान हो गया है। इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • धनंजय डिसिल्वा की जगह कुसल मेंडिस श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान बने।

  • टीम में दो नए चेहरे ईशान मलिंगा, अंजला बंडारा हुए शामिल।

  • मैच रावलपिंडी में 9-13 नवंबर और लाहौर में 17-21 नवंबर तक होगा।

Sri Lanka Announce Test Squad For Pakistan Tour: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में धनंजय डिसिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद अनुभवी खिलाड़ी कुसल मेंडिस को टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है।

बतौर टेस्ट कप्तान मेंडिस की यह पहली सीरीज होगी। इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी भी हो गई है, तो वहीं कुछ नए चेहरों और वापसी करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

श्रीलंका टेस्ट टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री

इस टेस्ट टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंडारा के रूप में अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

अंजला बंडारा को खराब फॉर्म से जूझ रहे निरोशन डिकवेला की जगह टीम में जगह मिली है। डिकवेला को अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया गया था, लेकिन उनके लचर प्रदर्शन के कारण उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

श्रीलंका टीम में इनकी भी हुई वापसी

इसके अलावा, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जिससे श्रीलंका का पेस अटैक मजबूत होगा। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी टीम में लौट आए हैं, जो गाले टेस्ट के दौरान सिर में लगे चोट के कारण बाहर हो गए थे।

दोनों ही टेस्ट मैच WTC चक्र का है अहम हिस्सा

यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का एक बेहद अहम हिस्सा है। श्रृंखला का पहला मुकाबला 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति बेहद खराब है।

श्रीलंका फिलहाल 33.33 पॉइंट्स परसेंटेज (PTC) के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम बेहद खराब प्रदर्शन के बाद 4.63 PTC के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अपनी रैंकिंग सुधारने का एक बड़ा मौका होगा।

श्रीलंका की पूरी टेस्ट टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, पसिंदु सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंदारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई