Sunrisers Hyderabad Players (Photo Source: Social Media) 
क्रिकेट

SRH की दुखती रग आई सामने, अगर ये कमजोरी दूर नहीं हुई, तो हाथ से फिसल जाएगी IPL 2026 की ट्रॉफी!

SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है, जहां ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम की एक अहम कमजोरी भी है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

संजय सिंह बिष्ट

Aakash Chopra SRH Bowling:  आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां एक ओर टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी इकाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कागज पर देखें तो टीम की बॉलिंग लाइनअप उतनी प्रभावी नहीं दिखती, जिससे इस सीजन उनकी चुनौती बढ़ सकती है।

कमजोर नजर आ रही है बॉलिंग यूनिट

अगर आईपीएल 2026 में सभी टीमों की गेंदबाजी इकाइयों की तुलना की जाए, तो सनराइजर्स हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट 7वें या 8वें स्थान पर नजर आ सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि टीम के प्रमुख गेंदबाज पैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का टीम से बाहर होना भी बड़ा झटका है, जिससे गेंदबाजी और कमजोर हो गई है।

ईशान मलिंगा की उपलब्धता पर सवाल

टीम के लिए एक और चिंता का विषय ईशान मलिंगा की उपलब्धता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें एनओसी मिलने की संभावना है। अगर वह समय पर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम के पास विकल्प सीमित हो जाएंगे। ऐसे में ब्रायडन कार्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना पड़ सकता है, क्योंकि सिर्फ भारतीय गेंदबाजों के भरोसे टीम का संतुलन बनाना मुश्किल होगा।

आकाश चोपड़ा ने जताई चिंता

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका मानना है कि टीम बल्लेबाजी के दम पर 250 रन तक बना सकती है, लेकिन उतने ही रन लुटाने का खतरा भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बॉलिंग लाइनअप में कई नाम हैं, लेकिन उसमें वह धार नजर नहीं आती, जो एक मजबूत टीम के लिए जरूरी होती है।

स्पिन गेंदबाजी बनी बड़ी कमजोरी

टीम की स्पिन गेंदबाजी भी चिंता का कारण बनी हुई है। जीशान अंसारी और शिवांग कुमार जैसे खिलाड़ियों के साथ यह विभाग उतना प्रभावी नहीं दिखता। आकाश चोपड़ा का मानना है कि स्पिन अटैक टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर इस पर सुधार नहीं हुआ, तो टीम को मैचों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कोच वरुण आरोन से उम्मीद

हालांकि टीम के पास गेंदबाजी कोच के रूप में वरुण आरोन मौजूद हैं, जिनसे काफी उम्मीदें की जा रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को करीब से देखा है और उनका मानना है कि शिवम मावी सहित बाकी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अब देखना होगा कि कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में यह गेंदबाजी यूनिट कितना सुधार कर पाती है और आईपीएल 2026 में टीम को कितनी मजबूती देती है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक