क्रिकेट

Under-19 World Cup: साउथ अफ्रीका ने यूथ वनडे में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तंजानिया को 329 रनों से रौंदा

S Africa U19 vs Tanzania U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीता ने पहली जीत दर्ज कर ली है। साउथ अफ्रीका ने तंजानिया को 328 रनों करारी शिकस्त दी है। यूथ वनडे में यह अफ्रीकी टीम की सबसे बड़ी है।

उज्जवल सिन्हा

South Africa Under-19s vs Tanzania Under-19s: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और तंजानिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने तंजानिया को 329 रनों से करारी शिकस्त दी। यूथ वनडे में यह साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है। यूथ वनडे में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 278 रनों की जीत का रिकॉर्ड तोड़ा।

कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स के बीच 201 रन की साझेदारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने तंजानिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में जीत के लिए 398 रन का टारगेट दिया है। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने तंजानिया को 68 रनों पर ऑलआउट कर दिया और मुकाबले को 329 रनों से जीता। साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 28 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। यह टीम 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी।

ग्रुप-डी के इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। जोरिच वान शाल्कविक और अदनान लगैडियन ने 7.5 ओवरों में 58 रन की साझेदारी की। शाल्कविक ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 47 रन बनाए।

मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स के बीच 201 रन की साझेदारी

यहां से कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने अदनान लगैडियन के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 रन जुटाते हुए साउथ अफ्रीका को 93 के स्कोर तक पहुंचाया। अदनान ने टीम के खाते में 32 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी खेमे को मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स की जोड़ी ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 201 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 294 के स्कोर तक पहुंचाया। बुलबुलिया ने 108 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 108 रन की पारी खेली।

जेसन ने पॉल जेम्स के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की। जेम्स ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे, जबकि जेसन 101 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 125 रन बनाकर नाबाद रहे। तंजानिया की तरफ से सिम्बा म्बाकी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि खालिदी जुमा और अल्फ्रेड डेनिययल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

68 रनों पर सिमटी तंजानिया की टीम

398 रनों का पीछा करने उतरी तंजानिया की टीम 68 रनों पर ही ढेर हो गई। तंजानिया के लिए मात्र तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। सिम्बा म्बाकी ने 17, रेमंड फ्रांसिस ने 12 और एक्रे ह्यूगो 10 रन बनाए। बाकी के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। जिसमें से दो खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। साउथ अफ्रीका के लिए बयांदा मजोला ने 2, जेसन राउल्स ने 2, मिचेल ने 1, बंडिले म्बाथा ने 1 और कोमा बोथा ने 1 विकेट चटकाए।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान