न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ vs SA: न्यूजीलैंड के घर में 'प्रोटियाज' का गदर, साउथ अफ्रीका ने 19 रन से जीता चौथा टी20 मुकाबला

South Afirca vs New Zealand: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टॉस जीतकर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।

संजय सिंह बिष्ट

NZ vs SA 4th T20I Highlight: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला गया, जहां अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है, जिससे आखिरी मुकाबला निर्णायक बन गया है।

साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी

मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। अफ्रीकी टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने शानदार 57 रनों की पारी खेली, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई। उनके अलावा रुबिन हरमन ने 28 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में काइल जेमिसन ने 2 विकेट लिए, जबकि जैकरी फॉल्केस, बेन सियर्स और कोल मैककोन्ची को 1-1 सफलता मिली।

न्यूजीलैंड लक्ष्य हासिल करने में नाकाम

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम की ओर से टिम रॉबिंसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी ने मैच में पूरी तरह से पकड़ बनाए रखी और विपक्षी टीम को लक्ष्य से दूर रखा।

सीरीज में कड़ी टक्कर

पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरा मैच 68 रन से और तीसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था। अब चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है, जिससे अंतिम मैच बेहद रोमांचक होने वाला है।

दोनों टीमों में हुए बदलाव

चौथे मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी देखने को मिले। साउथ अफ्रीका ने 32 साल के स्पिन ऑलराउंडर प्रेनेलन सुब्रायन को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका दिया, जबकि ओटनील बार्टमैन की टीम में वापसी हुई। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से 26 साल के बल्लेबाज केटीन डी क्लार्क ने इस मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिंसन, केटीन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्केस, काइल जेमिसन, बेन सियर्स।

साउथ अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे