श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG सीरीज में श्रेयस अय्यर को शामिल न करने पर भड़का पूर्व दिग्गज, कहा- उन्हें हर हाल में...

पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल में संपन्न हुई आईपीएल 2025 लीग में उन्होंने जमकर रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

संजय सिंह बिष्ट

पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल में संपन्न हुई आईपीएल 2025 लीग में उन्होंने जमकर रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इससे पहले भी भारतीय टीम के लिए चैंपियसं ट्रॉफी 2025 में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नजरअंदाज किया गया।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर के नाम की चर्चा ज्यादा नहीं हो पाई। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अय्यर को इंग्लैंड टूर से दूर करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने चयनकर्ताओं ने निशाने पर लिया है।

श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड सीरीज में बाहर नहीं होना था- सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा कि "श्रेयस अय्यर बीते एक साल से शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हार हाल में होना चाहिए था। पिछला एक साल उनके लिए बेहद अच्छा रहा है। श्रेयस जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को बाहर का रास्त नहीं दिखाना चाहिए था। वह मौजूदा वक्त में दबाव में रना बना रहे हैं, जिम्मेदारिया भी ले रहे हैं। इसके साथ ही वो शॉट गेंद पर भी अच्छा खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालाकि टेस्ट क्रिकेट थोड़ा अलग होता है, लेकिन मैं उन्हें इंग्लैंड सीरीज में देखना चाहता था।"

बुमराह को बताया टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड

इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में जसप्रीत बुमराह की अहमियत पर भी बात की। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स के बात करते हुए कहा है कि “जसप्रीत बुमराह आपके सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। मगर आपको ये समझना होगा कि आप उन्हें लगातार गेंदबाजी नहीं करवा सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल ने इस बात को समझना होगा। बुमराह को आपको विकेट लेने के लिए इस्तेमाल करना होगा।"

इसके आगे दादा ने कहा कि "एक दिन में उनसे 12 से ज्यादा ओवर आपको नहीं करवाने चाहिए। बाकी गेंदबाजों को आगे आने दीजिए। अगर आप बुमराह को संभालकर रखने में सफल रहते हैं और उनका यूज विकेट टेकर गेंदबाज के तौर पर करते हैं, तो आपके जीतने के अच्छे चांस होंगे।”

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत