काव्या मारन और स्मरन रविचंद्रन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अब SRH करेगी 300 पार! काव्या मारन ने खेला IPL 2025 में बड़ा दांव, टीम में शामिल होगा एक और खूंखार बल्लेबाज

बता दें हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनकी जगह नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।हैदराबाद का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। ऐसे में कुछ बदलाव देखने को मिल...

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में खराब के बाद सनराईजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदाराबाद के सामने कुल 245 रन का स्कोर बनाया। हैदराबाद ने इस स्कोर को 9 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया। मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए। ये आईपीएल इतिहास का चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टोटल था। इसके बाद हैदराबाद का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। इस मुकाबले में एसआरएच की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक तगड़े खिलाड़ी को जगह दे सकती है।

बता दें हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनकी जगह नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, हम कर्नाटक के युवा बल्लेबाज स्मरन रविचंद्रन की बात कर रहे हैं। अब रविचंद्रन को इस टीम के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है।

ये धाकड़ बल्लेबाज हो सकता है टीम में शामिल

रविचंद्रन स्मरन के लिए आईपीएल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। अपने क्रिकेट करियर के दौरान स्मरन ने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन अब उनकी मेहनत रंग लाई है। गौरतलब है कि एडम जैम्पा चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी जगह हैदराबाद के मैनेजमेंट बाए हांथ के धाकड़ बल्लेबाज स्मरन रविंचंद्रन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइज में खरीदा है। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसा रहा है करियर

अब तक स्मरन ने सात फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 64.50 की औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के खिलाफ एक दोहरा शतक भी लगाया है। इस खिलाड़ी ने साल 2024 में टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद स्मरन ने लिस्ट ए के भी मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 72.16 की औसत के साथ कुल 433 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो बार शतक भी निकलें हैं।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी