स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एक बड़े माइलस्टोन के करीब स्मृति मंधाना, श्रीलंका के खिलाफ 42 रन बनाते ही रचेंगी इतिहास

Smriti Mandhana: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20आई में स्मृति मंधाना एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। मंधाना इस मैच में 42 रन बनाते ही इतिहास रच देगी। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 10,000 रन पूरा हो जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana 42 Runs Away From 10,000 International Runs: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन पूरा कर सकती है।

दूसरे टी20आई मुकाबले के दौरान 29 वर्षीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना पास महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज के बाद 10,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर बनने का मौका होगा। अगर इस मुकाबले में मंधाना 42 रन बना लेती है तो वह 10,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाली दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी बन जाएगी।

अभी तक स्मृति मंधानी ने टेस्ट, वनडे और टी20आई मिलाकर कुल 278 मुकाबले खेली है। इस दौरान स्मृति ने कुल 9958 रन बनाए। जबकि मिताली राज ने 2022 में अपने संन्यास तक कुल 333 मैचों में 10,868 रन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कहा था।

स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम के सिर्फ 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 629 रन बनाए। वहीं वनडे के 117 मुकाबले में उन्होंने 14 शतक और 34 अर्धशतक के साथ 5322 रन बनाए हैं। अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो 154 मुकाबले में मंधाना ने 1 शतक और 31 अर्धशतक के साथ 4007 रन बनाए।

स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

फॉर्मेट मैच इनिंग्स रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100/50 4/6s
टेस्ट 7 12 629 57.18 63.72 149 2/3 108/3
वनडे 117 117 5322 48.38 90.52 136 14/34 642/74
टी20आई 154 148 4007 29.90 123.78 112 1/31 544/76
कुल 278 277 9958 149 17/68 1294/153

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 25 रनों की पारी खेली। इसी पारी के सहारे मंधाना ने टी20आई में अपना 4000 रन पूरा की। वो टी20आई में 4000 रन बनाने वाले पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। अब टी20आई फॉर्मेट में मंधाना से न्यूजीलैंड के सूजी बेट्स है। सूजी बेट्स ने पहले ही 4000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम देश टेस्ट रन वनडे रन टी20आई रन कुल रन
मिताली राज भारत 699 7805 2364 10,868
सूजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 5936 4716 10,652
शार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 1676 5992 2605 10,273
स्मृति मंधाना भारत 629 5322 4007 9,958

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक तीन महिला क्रिकेटरों ने 10,000 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। मिताली राज के अलावा न्यूज़ीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स 10,000 रनों का आंकड़ा पार कर सकी है। अब इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम भी जुड़ जाएगा।

जबकि एडवर्ड्स ने सभी फॉर्मेट में 310 मैचों में कुल 10,273 रन बनाकर अपने करियर को खत्म किया, बेट्स के नाम अब तक खेले गए 355 मैचों में 10,652 रन हैं। 38 साल की यह खिलाड़ी अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक्टिव है, लेकिन उन्होंने व्हाइट फर्न्स के लिए कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट