संतोष झा ने टीम इंडिया और श्रीलंका की मेजबानी की (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की खास मेहमाननवाजी, श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने दोनों टीमों को दी दावत

Sri Lanka vs India Test Series: कोलंबो में दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीमों की दावत की। बीसीसीआई ने जारी की तस्वीरें।

सृष्टि मौर्य

Santosh Jha Hosts Team India And Sri Lanka: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खास आयोजन किया गया। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने गुरुवार रात कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में भारतीय और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की मेजबानी की।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे यादगार शाम बताया। संतोष झा ने भी दोनों टीमों की मेजबानी पर खुशी जताई और कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका की टीमें क्रिकेट के जुनून से जुड़ी हैं और ये खेल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करता है।

कोलंबो में होगा दूसरा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार से कोलंबो में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया था।

पहले टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भारत अपनी दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि, श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी। भारत की जीत में मानव सुथार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। अब टीम इंडिया की नजर कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने पर होगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

Explainer: वंदे मातरम् पर क्यों नहीं थम रहा सियासी विवाद, जानिए जिन्ना के खत और कांग्रेस के फैसले का सच

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत