मोहम्मद सिराज और आकाश दीप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

घोड़े की तरह है आकाशदीप, सिराज ने अपने साथी गेंदबाज के बारे ऐसा क्यों कहा?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने साथी गेंदबाज आकाश दीप को घोड़े की तरह बताया। उन्होंने कहा कि आकाश हमेशा मौके की तलाश में रहता है।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में 407 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने आकाश दीप की तुलना घोड़ा से की। सिराज ने कहा कि वह केवल मौके के इंतजार में था।

सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए। इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।

सिराज ने बीसीसीआई टी.वी से क्या कहा?

सिराज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा कि आकाशदीप घोड़े की तरह है। वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया। इसके अलावा सिराज ने कहा कि मुझे जब जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं खुश रहता हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था। मैंने हरसंभव नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश की।

जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिए जाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले आकाशदीप ने भी सिराज को श्रेय दिया और कहा कि उन्हें उनके साथ नई गेंद साझा करने में बहुत मजा आया। आकाशदीप ने कहा कि पहली नई गेंद से मुझे दो विकेट मिले लेकिन मियां (सिराज) ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमने नई गेंद के साथ गेंदबाजी करके एक दूसरे का अच्छा साथ दिया। इसमें बड़ा मजा आया। जिस तरह से हमने दूसरी नई गेंद के साथ वापसी की वह विशेष था। आकाशदीप पहली बार पांच विकेट लेने से चूक गए लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच विकेट लेने का भविष्य में भी मौका मिलेगा। मैं कभी इन चीजों के बारे में नहीं सोचता। (भाषा इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान