जिम्बाब्बे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे का धमाका, सिकंदर रजा सहित इन 3 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Oman vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और ओमान के मुकाबले में कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Sikandar Raza New Record: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 8 में जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला गया। मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 8 विकेट से हराया। ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मैदान पर कदम रखते ही सिकंदर रजा ने रचा इतिहास

इस दौरान जब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा मैदान पर उतरे तो टॉस के वक्त उन्होंने इतिहास रच दिया। अब ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा टी20 विश्वकप कप खेलने वाला खिलाड़ी बन गया है। उन्होंने उन्होंने अपने देश के साथ ही खिलाड़ी सीन विलियम्स को पीछे छोड़ते हुए ये एतिहासिक कारनामा अपने अपने नाम किया।

सिकंदर रजा बने जिम्बाब्वे के सबसे सफल बल्लेबाज

अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के लिए 14 मैच खेलते हुए 275 रन बनाए थे। अब सिकंदर रजा उनसे आगे निकल गए हैं। रजा का यह टी20 वर्ल्ड कप में 15वां मुकाबला था और इस दौरान उन्होंने विलियम्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाजी ने उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी शानदार रिकॉर्ड

सिकंदर रजा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 128 टी20I मुकाबले खेले हैं और 2883 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 16 अर्धशतक भी निकले हैं। रजा का अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए लगातार अहम साबित हो रहा है।

ब्रेंडन टेलर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

इस मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। वह जिम्बाब्वे की ओर से विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। साल 2007 से अब तक टेलर कुल 8 डिसमिस्ल कर चुके हैं और उन्होंने चकावबा के 5 डिसमिस्ल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

ब्लेसिंग मुजरबानी बने सबसे सफल गेंदबाज

तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी टी20 वर्ल्ड कप में नया इतिहास रचा। वह जिम्बाब्वे के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मुजरबानी ने अब तक 9 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 15 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी तीनों विभागों में बने ये रिकॉर्ड टीम की मजबूती और अनुभव को दर्शाते हैं, जो आगे के मुकाबलों में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा