शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: शुभमन गिल का अविश्वसनीय शॉट देख दंग रह गए वसीम अकरम, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल

Shubman Gill: टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले की खास बात शुभमन गिल की वापसी रही। उन्होंने मुकाबले में नाबाद 20 रन बनाए।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: बीते बुधवार 10 सितंबर को भारत ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान टीम इंडिया के सामने मेजबान यूएई थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएई को एकतरफा अंजाज में शिकस्त दी। कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की।

टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले की खास बात शुभमन गिल की वापसी रही, जिन्हें लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। गिल ने केवल 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का शामिल रहा।

गिल का छक्का बना चर्चा का विषय

यूएई के खिलाफ ओपनिंग करते हुए गिल ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए तेज़ 48 रन जोड़े। पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर, जब यूएई के तेज गेंदबाज मोहम्मद रोहिद ने गेंद फेंकी, तब गिल ने आगे बढ़कर लेग साइड की ओर शानदार फ्लिक खेला। गेंद सीधा स्टैंड में जाकर गिरी और यह छक्का तुरंत सुर्खियों में छा गया। कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम इस शॉट को देखकर काफी रोमांचित नज़र आए। उन्होंने गिल की तारीफ करते हुए कहा- “ये शॉट देखो, अविश्वसनीय… सीधा स्टैंड में, बस एक फ्लिक।”

कुलदीप और दुबे की घातक गेंदबाजी

पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने यूएई के बल्लेबाज पानी मांगते देखे गए। टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों ने 8 यूएई को बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यूएई ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 41 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह मैच का रुख पलट दिया। कुलदीप यादव ने सिर्फ 2.1 ओवर में 4 विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे ने 2 ओवर में महज़ 4 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। गेंदबाजी की इस शानदार कोशिश की बदौलत भारत ने बड़ी जीत दर्ज की और ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस