शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज में रचा इतिहास

Shubman Gill World Record: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में शतक जड़ते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो बतौर कप्तान पहली सीरीज में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill World Record: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने शतक जड़ते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके साथ ही कप्तान के रूप में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

मैनचेस्टर में शतक बनाते ही शुभमन गिल ने इस सीरीज में अपना चौथा शतक बनाया। वह कप्तानी के डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए है। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी अपने कप्तानी के डेब्यू सीरीज में चार शतक नहीं लगा सका है। पांच खिलाड़ियों ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।

गिल ने इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

अपनी कप्तानी के डेब्यू सीरीज में वारविक आर्मस्ट्रांग, सर डॉन ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने तीन-तीन शतक लगाए थे। इसके साथ ही गिल ने इंग्लैंड में एक सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए है। इसके अलावा भी गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

35 साल गिल ने मैनचेस्टर में लगाया शतक

शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में सचिन तेंदुलकर के बाद शतक जड़ा। 35 सालों के बाद कोई भारतीय बल्लेबाज इस मैदान पर शतक लगाने में कामयाब हो सका। हालांकि, शतक लगाने के बाद 103 के स्कोर पर गिल आउट हो गए। वहीं गिल ने अभी तक टेस्ट कप्तान के रूप में पहली सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर सर डॉन ब्रैडमैन है। उन्होंने अपनी पहली सीरीज में 810 रन बनाए थे।

टेस्ट कप्तान के रूप में पहली सीरीज में सर्वाधिक रन

  • 810 - सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 1936/37 (घरेलू)
  • 722* - शुभमन गिल (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेशी)**
  • 702 - ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज, 1975/76 (घरेलू)
  • 636 - क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) बनाम भारत, 1974/75 (विदेशी)
  • 582 - पीटर मे (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1955 (घरेलू)

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले क्रिकेटर

  • क्लाइड वॉलकॉट (वेस्टइंडीज) – 5 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1955)
  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1931-32)
  • मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (2006)
  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम भारत (1947-48) कप्तान
  • जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (2003-04)
  • डग वाल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1968-69)
  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम इंग्लैंड (1930)
  • एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) – 4 बनाम भारत (1948-49)
  • डेनिस कॉम्पटन (इंग्लैंड) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1947)
  • सुनील गावस्कर (भारत) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1971)
  • नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1949-50)
  • जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 4 बनाम इंग्लैंड (1930)
  • विराट कोहली (भारत) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014-15) (3 कप्तान)
  • मुदस्सर नजर (पाकिस्तान) – 4 बनाम भारत (1982-83)
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम भारत (2014-15)
  • सुनील गावस्कर (भारत) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1978-79) कप्तान
  • वैली हैमंड (इंग्लैंड) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1928-29)
  • नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1952-53)
  • जो रूट (इंग्लैंड) – 4 बनाम भारत (2021-22) (3 कप्तान)
  • हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1924-25)
  • हर्बर्ट सटक्लिफ़ (इंग्लैंड) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1929)
  • शुभमन गिल (भारत) – 4 बनाम इंग्लैंड (2025)

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान