श्रेयस अय्यर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

श्रेयस अय्यर गुरुवार से तमिलनाडु में चार स्थानों पर शुरू होने वाले आगामी बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए एक मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। अय्यर 27 से 30 अगस्त तक कोयंबतूर में खेले जाने वाले मुंबई के दूसरे दौर के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मृणाल पाठक

मुंबई: भारत क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर श्रेयस अय्यर काफी लंबे समय से भारतीय टीम से दूर थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी टीम में वापसी हुई। हालांकि वह कुछ अपना कमाल नहीं दिखा पाए। ऐसे में अब श्रेयस अय्यर घरेलू क्रिकेट खेलते दिखाई देने वाले हैं।

दरअसल, गुरुवार से तमिलनाडु में चार स्थानों पर शुरू होने वाले आगामी बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर एक मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। अय्यर 27 से 30 अगस्त तक कोयंबतूर में खेले जाने वाले मुंबई के दूसरे दौर के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मैच में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के संयुक्त सचिव दीपक पाटिल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलेंगे। वह 27 अगस्त से कोयंबतूर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेंगे।''

अय्यर ने इस महीने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से भारतीय टीम में वापसी की है। बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, बंगाल, मुंबई, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के साथ टीएनसीए एकादश और टीएनसीए अध्यक्ष एकादश की टीमें भाग लेंगी। लाल गेंद प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन तिरुनेलवेली, कोयंबटूर, सेलम और नाथम में होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर और इशान किशन को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था। दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के आदेश का पालन नहीं किया था, इसी वजह से उन्हें यह सजा मिली थी। दोनों खिलाड़ियों को यह सजा इसलिए मिली थी, क्योंकि इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था।

बता दें कि 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था। साथ ही उन्होंने आईपीएल में भी शानदार खेल दिखाया था। गौतम गंभीर के मेंटॉरशिप में श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाया, लेकिन फिर भी उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया था। हालांकि गोतम के कोच बनने के बाद अब ऐसा समझा जा रहा है कि उन्हें भारत की प्रमुख टीम का हिस्सा बनाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े