श्रेयस अय्यर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की होगी घर वापसी, IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन टीमों की भी होगी विनिंग कैप्टन पर नजर!

IPL में श्रेयस अय्यर ने अब तक केवल दो टीमों के लिए खेला है, पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर फिर उन्हें केकेआर ने खरीदा था। लेकिन अब कई लोगों का मानना है कि वह दोबारा अपनी पुरानी टीम में वापसी कर सकते हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इन दिनों आईपीएल 2025 काफी चर्चा में बना हुऐ है। जब से आईपीएल फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की है तब से लोग कई तरह की कयास लगा रहे हैं। साथ कई रिपोर्ट्स में रिलीज खिलाड़ियों को लेकर कई तरह का दावे भी किए जा रहे हैं। ऐसे में अब एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता से रिलीज हुए चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर पर कई टीमों की नजर है।

दरअसल, आईपीएल 2024 का खिताब केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता था। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे। केकेआर का यह तीसरा और श्रेयस अय्यर का पहला आईपीएल खिताब है। लेकिन अब जब आईपीएल 2025 के लिए टीमों से जब रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी गई तब कोलकाता ने श्रेयस अय्यर को रिलीज करना बेहतर समझा, जो काफी हैरान करने वाला फैसला था। क्योंकि अय्यर ने काफी लंबे समय बाद टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया था।

जिसके बाद से ही अब सवाल यह है कि श्रेयस अय्यर अगला आईपीएल सीजन किस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे? क्या वह फिर से कप्तान बनेंगे या सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखाई देने वाले हैं? आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने अब तक केवल दो टीमों के लिए खेला है, पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर खेलते थे। फिर उन्हें केकेआर ने खरीदा था। लेकिन अब कई लोगों का मानना है कि वह दोबारा अपनी पुरानी टीम में वापसी कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को भी कप्तान की जरूरत है, जिसकी तलाश में डीसी आईपीएल के मेगा ऑक्शन में उतरने वाली है। वहीं माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर दिल्ली में फिर से उसी कुर्सी पर बैठेंगे, जहां वे पहले थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उन पर कई टीमें दांव लगा सकती है।

चैंपियन कप्तान श्रेयस को अपने टीम में शामिल करने के लिए मेगा ऑक्शन में कई टीमें एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देने वाली है। क्योंकि कई टीमों को आईपीएल 2025 में कप्तान की तलाश है। ऐसे में अगर वह किसी टीम के कप्तान बनते हैं तो उनके सामने फिर से वही चुनौती होगी कि वे इस टीम को चैंपियन बनाएं। ऐसे में उनकी नीलामी के लिए बोली लगाने वालों की लंबी कतार देखने मिल सकती है।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?