श्रेयस अय्यर (फोटो- @T20Mumbai) 
क्रिकेट

इधर BCCI का कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान, उधर श्रेयस अय्यर का दिखा रौद्र रूप, मैदान पर जीत लिया यह बड़ा अवॉर्ड

Shreyas Iyer Batting: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई टी20 लीग में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 61 रन की दमदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

संजय सिंह बिष्ट

Shreyas Iyer in Mumbai T20 League: भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के बाद श्रेयस अय्यर ने मैदान पर भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित किया है। मुंबई टी20 लीग 2026 में छह जून को खेले गए मुकाबले में अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सोबो मुंबई फाल्कन्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई।

मुश्किल शुरुआत के बाद अय्यर ने संभाली जिम्मेदारी

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोबो मुंबई फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती 41 रन के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे और दबाव बढ़ता जा रहा था। ऐसे समय में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। शुरुआत में उन्होंने परिस्थितियों को समझते हुए विकेट पर समय बिताया, लेकिन सेट होने के बाद विपक्षी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। अय्यर ने 36 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार शानदार छक्के शामिल रहे। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 169.44 रहा। श्रेयस की इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने अय्यर

अय्यर की बल्लेबाजी का असर पूरे मैच में दिखाई दिया। उन्होंने मध्यक्रम को स्थिरता देने के साथ रन गति भी बनाए रखी। उनकी इसी मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनने के बाद यह उनकी पहली बड़ी पारियों में से एक रही, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

हार के बावजूद सूर्या की बल्लेबाजी ने जीता दिल

दूसरी ओर ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी लंबे समय बाद लय में नजर आया। हाल के महीनों में खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या ने इस मुकाबले में अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 48 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 200 का रहा, जिसने दर्शकों को उनके पुराने विस्फोटक रूप की याद दिला दी। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

मुंबई टी20 लीग के इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नामों ने शानदार बल्लेबाजी की। एक तरफ श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने संकेत दे दिया कि वह भी जल्द अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट सकते हैं। आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म में आना भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन