श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Asia Cup के लिए इस धुरंधर की होगी वापसी, 20 महीने बाद भारत के लिए मचाएगा धमाल

Shreyas Iyer Likely to be part in Asia Cup: आगामी एशिया कप टी20 में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। वो टी20 में 2023 के बाद टीम से बाहर हैं।

उज्जवल सिन्हा

Shreyas Iyer Likely to be part in Asia Cup: अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही हो सकता है। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। वहां एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का पांचवां टेस्ट खेल रही है। इस सीरीज के कुछ दिन के बाद एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा। वहीं इस टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी होने जा रही है।

श्रेयस अय्यर ने भारतीय टी20 टीम के लिए आखिरी बार 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। अब लगभग 20 महीने बाद अय्यर की वापसी भारतीय टी20 टीम में हो सकती है। बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम का ऐलान किया गया। जिसमें अय्यर को शामिल तो किया गया लेकिन टीम का कप्तान नहीं बनाया गया।

श्रेयस अय्यर को एशिया कप में मिल सकता है मौका

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा गया कि श्रेयस अय्यर को एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है। इसलिए भी अय्यर को वेस्ट जोन की कप्तानी नहीं सौंपी गई। रिपोर्ट में लिखा कि अय्यर को कप्तान न बनाने का कारण यह था कि चयन समिति को लगा कि उन्हें 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप टीम के लिए चुना जा सकता है।

श्रेयस अय्यर ने 51 टी20 मैचों में 1104 रन बनाए हैं। पिछले कुछ समय में अय्यर ने शानदार फॉर्म दिखाया है। अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 17 मुकाबले में 604 रन बनाए। इस दौरान वो अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचाया। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टेस्ट टीम में भी चयन की मांग उठने लगी थी लेकिन चयनकर्ता ने इसे दरकिनार कर दिया था। लेकिन अब टी20 में उनकी वापसी लगभग पक्की है।

9 सितंबर से खेला जाएगा एशिया कप

एशिया कप का 2025 संस्करण 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा। इस साल का टूर्नामेंट टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा। गत विजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा और 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच खेला जाएगा। भारत का अंतिम ग्रुप चरण मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।

अगर भारत शीर्ष दो में रहता है, तो वह सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, जहां उसे तीन और मैच खेलने होंगे। अगर भारत कम से कम दो मैच बड़े अंतर से जीत लेता है, तो भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जो रविवार, 28 सितंबर को होना है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज