-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Iyers Mother Celebrates After Bowling Out Son Video Goes Viral
मां की गेंद पर श्रेयस अय्यर हुए बोल्ड, आउट करने के बाद ऐसे मनाया जश्न- VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के स्टार बैटर श्रेयस अय्यर इस समय घर पर छुट्टी बिता रहे है। इसी दौरान वो अपनी मां के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रेयस अय्यर मां के साथ क्रिकेट खेलते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद वो अभी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर ने टी20 मुंबई लीग में सोबो मुंबई फांल्कस को फाइनल में पहुंचाया लेकिन खिताब दिलाने में सफल नहीं हो पाए। अब अय्यर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी मां के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।
स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और उनकी मां रोहिणी अय्यर का एक प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां-बेटे की जोड़ी को घर के लिविंग रूम में मज़ेदार अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।
अय्यर हुए बोल्ड
वीडियो में रोहिणी अय्यर टेनिस गेंद से गेंदबाज़ी कर रही हैं, जबकि श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। जैसे ही श्रेयस गेंद मिस करते हैं और गेंद उनके डिफेंस को चीरते हुए दीवार पर लगती है और वो बोल्ड हो जाते हैं। अय्यर को बोल्ड करके उनकी मां खुशी से झूम उठती है। उन्होंने विकेट लेते ही अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहां देखें वीडियो…
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
Only time SARPANCH won't mind getting bowled! 😂♥️ pic.twitter.com/jYUDd7DkD7 — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) June 30, 2025
पंजाब किंग्स ने इस दिलचस्प पल की क्लिप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, जिसके बाद यह वायरल हो गई। फैंस को यह मां-बेटे का क्रिकेट प्रेम और उनके बीच की बॉन्डिंग काफी भावुक और मनोरंजक लगी। अय्यर को एक कैजुअल सफेद टी-शर्ट और काले शॉर्ट्स में देखा गया, जो घर के अंदर नंगे पैर खेल रहे थे।
जसप्रीत बुमराह खेलेंगे दूसरा टेस्ट? भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट
अय्यर ने खेले हैं 14 टेस्ट
अय्यर अपनी मां के साथ घर पर ही छुट्टी मना रहे हैं। अय्यर टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, उम्मीद थी कि अय्यर मध्यक्रम में अपनी जगह बना सकते हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज ने 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। अय्यर ने अपने करियर में अब तक 14 टेस्ट खेले हैं और 36.86 की औसत से एक शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 811 रन बनाए हैं।
Shreyas iyers mother celebrates after bowling out son video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














