शिमरोन हेटमायर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, T20 World Cup में ऐसा कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने

Shimron Hetmyer: शिमरोन हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Shimron Hetmyer Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सुपर-8 के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ शिमरोन हेटमायर ने महज 19 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ शिमरोन हेटमायर ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान हेटमायर ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। इसी के साथ हेटमायर ने अपना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हेटमायर ने इसी वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। स्कॉटलैंड के खिलाफ इस पारी के दौरान हेटमायर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी गेंदें विरोधी टीम स्थान तारीख
शिमरोन हेटमायर 19 ज़िम्बाब्वे मुंबई (WS) 23 फरवरी 2026
शिमरोन हेटमायर 22 स्कॉटलैंड कोलकाता 7 फरवरी 2026
क्रिस गेल 23 ऑस्ट्रेलिया द ओवल 6 जून 2009

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम

वैश्विक स्तर पर पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर है, जिन्होंने साल 2007 में पहले टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक को देखा जाए, तो इस लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

हेटमायर की ताबड़तोड़ पारी

हेटमायर ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को रिमांड पर रखा। हेटमायर ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी खेली। इस दौरान हेटमायर ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। हेटमायर ने छक्के और चौके से 74 रन बनाए। ग्रीम क्रीमर ने हेटमायर को आउट किया। हालांकि, इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिला।

T20 WC एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 17* - शिमरॉन हेटमायर (2026)
  • 17 - निकोलस पूरन (2024)
  • 16 - क्रिस गेल (2012)
  • 16 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)

इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शिमरोन हेटमायर ने अपने नाम किया। इस सीजन में हेटमायर ने अब तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं। वहीं इससे पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के नाम था। पूरन ने 2024 के एडिशन में कुल 17 छक्के लगाए थे।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव