शेरफेन रदरफोर्ड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से जुड़े वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेड के जरिए टीम में हुए शामिल

Sherfane Rutherford trade: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई ने गुजरात से ट्रेड में रदरफोर्ड को शामिल किया।

उज्जवल सिन्हा

Sherfane Rutherford traded to Mumbai Indians: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेड के जरिए कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है और अपनी टीम को मजबूत बना लिया है। मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले शार्दुल ठाकुर और वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को अपने टीम में शामिल कर लिया है।

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड करने के बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को भी अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे रदरफोर्ड ट्रेड के माध्यम से एमआई से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़ने की खबर साझा की है।

आईपीएल की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, "वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड गुजरात टाइटन्स से सफल ट्रेड के बाद आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। जीटी द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई में शामिल हुए हैं।"

रदरफोर्ड का करियर

27 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 44 T20 मैच खेले हैं, जबकि 23 आईपीएल मैच खेले हैं। रदरफोर्ड 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2020 में एमआई और 2024 में केकेआर का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। रदरफोर्ड के शामिल होने से मुंबई की मध्यक्रम बल्लेबाजी मजबूत और घातक हो गई है।

शार्दुल ठाकुर को भी मुंबई ने जोड़ा अपने साथ

रदरफोर्ड को ट्रेड के माध्यम से अपने साथ जोड़ने से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को एलएसजी से ट्रेड किया था। 2015 से आईपीएल खेल रहे शार्दुल पहली बार अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए आईपीएल खेलेंगे। शार्दुल मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। ठाकुर पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, और केकेआर के लिए भी खेल चुके हैं।

शार्दुल निचले क्रम के सक्षम और आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिनन आईपीएल में उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। गेंदबाजी में शार्दुल को भरपूर मौका मिला है और वे 105 मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं। पिछले सीजन एलएसजी के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे। (आईएएनएस इनपुट के साथ)

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर