भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, पांच पारियों में 100 रन भी नहीं बना सके रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म लगातार जारी है। अब तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म लगातार जारी है। अब तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय कप्तान को मैट हेनरी ने आउट किया। जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट फैंस के दिमाग में सवाल तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।

आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बना सके थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 52 रन बनाए। इस तरह बेंगलुरु टेस्ट में रोहित शर्मा के बल्ले से 54 रन निकले।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शृंखला का दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला गया था। पुणे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय कप्तान कुछ खास नहीं कर सके और महज 8 रन बनाकर चलते बने। इस तरह पुणे टेस्ट में दोनों पारियों में रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले।

5 पारियों में बनाए सिर्फ 80 रन

रोहित शर्मा अब तक इस सीरीज की 5 पारियों में 80 रन ही बना पाए हैं। वहीं रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का खामियाजा भारतीय टीम को उठाना पड़ा है। कीवी टीम ने पहले दो टेस्ट मैचों में भारत को हराया था। इस तरह भारतीय टीम करीब 12 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज हारी है।

कप्तान के तौर पर रोहित का करियर

रोहित शर्मा के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 64 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन मैचों में रोहित शर्मा ने 42.60 की औसत से 4260 रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतकों के अलावा उन्होंने 18 बार पचास रन का आंकड़ा पार किया है। साथ ही रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट में एक दोहरा शतक भी लगाया है। इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर 212 रन है।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल