वर्तमान पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप में भारत ने 3 बार चटाई धूल, अब सलमान आगा कप्तानी से होंगे बाहर! इसे मिलेगी PAK टीम की कमान?

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान टी20 टीम को जल्द नया कप्तान मिलेगा। सलमान अली आगा को एशिया कप में भारत से मिली हार की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान उनकी कप्तानी में पाक टीम भारत से तीन मुकाबले हारी थी।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistan Team Captain Salman Agha: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बदलाव की हवा महसूस की जा रही है। हाल ही में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में हराया, लेकिन एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मिली हार का जख्म अभी भी ताजा है। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को टीम इंडिया से लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसने सलमान अली आगा की कप्तानी पर सवाल खड़ा कर दिया। एशिया कप में पाकिस्तान ने अन्य छोटी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन भारत के खिलाफ उसका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। यह पहली बार था जब किसी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच हुए और हर मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा हो।

कप्तानी से हटाए जा सकते हैं सलमान आगा

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 टीम की रणनीति में बदलाव करने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार सलमान अली आगा को टी20 कप्तानी से हटाया जा सकता है। उनके स्थान पर शादाब खान को टीम का नया कप्तान बनाने की तैयारी चल रही है। शादाब खान पिछले दिनों अपने कंधे की सर्जरी से उबर चुके हैं और पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं। इससे पहले वे टीम के उपकप्तान रह चुके हैं और उनके पास नई जिम्मेदारी संभालने का अनुभव मौजूद है। शादाब की कप्तानी टीम में नई ऊर्जा और रणनीति लेकर आने की उम्मीद है।

शादाब खान को मिल सकती है पाक टीम की कमान

पाकिस्तान टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद या फिर नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान शादाब खान को आधिकारिक तौर पर कप्तानी सौंपी जा सकती है। पीसीबी टीम की फिटनेस और रणनीतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कमान का ऐलान करेगा। शादाब के कप्तान बनने से टीम में युवा खिलाड़ियों के लिए भी मार्गदर्शन और नेतृत्व की नई दिशा मिलेगी।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान को आगामी टी20 टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धी बनाए रखना और भारत जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना है। सलमान अली आगा की कप्तानी में मिली हार से सबक लेते हुए टीम को सुधारने के लिए यह कदम जरूरी माना जा रहा है। शादाब खान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

एशिया कप 2025 में भारत ने 3 बार चटाई धूल

हाल में एशिया कप 2025 का समापन हुआ है। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपने नाम किया। एशिया कप में टीम इंडिया ने अजेय रही। उसने एक भी मुकाबला नहीं हारा। वहीं, पाकिस्तान को भी टीम इंडिया ने 14, 21 और 28 सितंबर को तीन बार धूल चटाई थी।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा