विदर्भ महिला क्रिकेट टीम (फोटो नवभारत) 
क्रिकेट

सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी: नॉकआउट में विदर्भ, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर फुलमाली ने दिलाई एंट्री

Senior Womens T20 Trophy में विदर्भ की टीम ने नॉकाआउट में जगह बना ली है। बड़ौदा खिलाफ खेले गए अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारती फुलमाली ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर विदर्भ को शानदार जीत दिलाई।

आकाश मसने

Vidarbha Women vs Baroda Women T20 Match: भारती फुलमाली के आखिरी गेंद पर लगाए गए शानदार छक्के की बदौलत विदर्भ महिला टीम ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बड़ौदा को तीन विकेट से पराजित कर ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ विदर्भ ने 24 अंकों के साथ नॉकआउट चरण में धमाकेदार प्रवेश किया।

पीसीए के नए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बड़ौदा ने निर्धारित 20 ओवर में 140 रन पर पांच विकेट गंवाए। बड़ौदा की ओर से शिखा पांडे ने नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली जबकि प्राप्ति ने 32 रन का योगदान दिया।

विदर्भ की शुरुआत संतुलित रही

विदर्भ की गेंदबाजी में सभी ने अनुशासित प्रदर्शन किया और बड़ौदा को बड़े स्कोर से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की शुरुआत संतुलित रही। दिशा कासट और रिद्धि ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े लेकिन दोनों 16-16 रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके बाद मोना मेश्राम और लतिका इनामदार ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की उपयोगी साझेदारी की और टीम को जीत की दिशा में आगे बढ़ाया। 15वें ओवर में लतिका (30) के आउट होने के बाद मोना (29) और भारती फुलमाली ने पारी को संभाला।

जब मोना आउट हुईं तब विदर्भ को 13 गेंदों में 19 रन चाहिए थे। टीम पर दबाव बढ़ रह था, इस बीच लगातार मानसी पांडे, नूपुर कोहाले और आरती बहनवाल के रूप में तीन विकेट गिर गए।

2 रन चाहिए थे, 6 जड़ दिया

मुकाबला बेहद रोमांचक बन चुका था। आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। तभी भारती फुलमाली ने संयम और साहस दिखाते हुए लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार छक्का जड़ा जिससे विदर्भ ने न केवल जीत दर्ज की बल्कि ग्रुप में अव्वल रहकर नॉकआउट में जगह पक्की की। मैच के बाद फुलमाली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। विदर्भ क्रिकेट संघ के अधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। टीम की कप्तान ने मैच के बाद कहा कि यह जीत ‘टीम के सामूहिक प्रयास और कभी हार न मानने वाली भावना’ की मिसाल है।

संक्षिप्त स्कोर

  • बड़ौदा 140/5 (प्राप्ति 32, शिखा पांडे 62*)
  • विदर्भ 145/7 (दिशा कासट 16, रिद्धि 16, मोना मेश्राम 29, लतिका इनामदार 30, भारती फुलमाली 32*)
  • परिणाम: विदर्भ 3 विकेट से विजेता
  • प्लेयर ऑफ द मैच: भारती फुलमाली

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश