-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Branch Betting Raid Orange Nagar Pawan Sakore Arrest
हेडिंग्ले में चल रहा था न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मैच, नागपुर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने मारा छापा
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर क्राइम ब्रांच ने आरेंज नगर में छापा मारकर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टी20 मैच पर चल रही सट्टेबाजी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी पवन साकोरे गिरफ्तार कर 47,205 रुपये का माल जब्त किया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Cricket Betting In Nagpur: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज पहला टी20 मैच शनिवार को खेला गया, लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द कर दिया गया। इधर नागपुर में इस मैच को लेकर सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने ऑरेंज नगर इलाके में छापा मारकर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टी20 मैच पर चल रही सट्टेबाजी का पर्दाफाश किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 47,205 रुपये का माल जब्त किया। आरोपी की पहचान स्वागत नगर, भांडेवाड़ी निवासी पवन सोहनलाल साकोरे (45) के रूप में हुई है।
ऑरेंज नगर में लग रहा था सट्टा
पुलिस के अनुसार, न्यूजीलैंड में खेले जा रहे टी20 मैच पर नागपुर में खायवाली (सट्टेबाजी) का धंधा चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 2.05 बजे क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ऑरेंज नगर में हनुमान मंदिर के पास एक रूम में मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। जानकारी की पुष्टि होते ही यूनिट-3 की टीम ने मौके पर फील्डिंग लगाकर छापेमारी की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
मोबाइल, टैबलेट समेत कई सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी पवन साकोरे को रंगेहाथ पकड़ा, जो मोबाइल फोन और टैब के माध्यम से लाइव मैच पर बोली लगवा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल, एक टैबलेट, नकद रकम और मैच पर दांव लगाने वालों की लिस्ट बरामद की। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 47,205 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से क्रिकेट सट्टेबाजी के कारोबार में सक्रिय था। वह स्थानीय स्तर पर छोटे सटोरियों से संपर्क कर मैच के दौरान ऑनलाइन खायवाली कर रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए मामला वाठोड़ पुलिस को सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें:- NIT से धोखाधड़ी! फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की कोशिश, कबाड़ व्यापारी बंटी शाहू अरेस्ट
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सट्टेबाजी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शहर में किसी भी खेल के नाम पर अवैध रूप से सट्टा लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मैच बारिश के कारण रद्द
बता दें कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी का खेल नहीं हो पाया, और मैच को रद्द कर दिया गया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज, 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Nagpur crime branch betting raid orange nagar pawan sakore arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














