सरफराज खान और मुशीर खान (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

Ranji Trophy: स्कोरबोर्ड में बड़ी गलती, सरफराज और मुशीर खान से जुड़ा है मामला

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच के दौरान बीसीसीआई से बड़ी गलती हो गई। मुशीर खान और सरफराज खान को लेकर हुई ये गलती अब चर्चा का विषय बन गई है।

संजय सिंह बिष्ट

Ranji Trophy 2025: घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का नया सीजन शुरू हो चुका है। सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई की टीम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में मुंबई की ओर से दो सगे भाई मुशीर खान और सरफराज खान मैदान पर उतरे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई है, लेकिन इस बार चर्चा उनके खेल से ज्यादा बीसीसीआई की एक गलती को लेकर हो रही है।

दरअसल, मैच के दौरान बीसीसीआई ने स्कोरकार्ड में ऐसी गलती कर दी, जिससे दोनों भाइयों को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। यह गड़बड़ी सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और क्रिकेट फैन्स ने इस पर मजाकिया प्रतिक्रियाएं दीं। बीसीसीआई की यह लापरवाही अब चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि रणजी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इस तरह की त्रुटि दुर्लभ मानी जाती है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों भाइयों ने अपने खेल से टीम मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश जारी रखी।

नाम के कारण हो गई गलती

मैच में टॉस जम्मू-कश्मीर ने जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत करने मुशीर खान और आयुष म्हात्रे आए। पारी की तीसरी ही गेंद पर मुशीर खान बिना खाता खोले आउट हो गए। बीसीसीआई की वेबसाइट पर मुशीर खान की जगह सरफराज खान का नाम लिखा था। यह बड़ी गलती थी।

सरफराज मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। वे पारी की शुरुआत करने आए भी नहीं थे। ऐसे में बीसीसीआई की वेबसाइट के स्कोरबोर्ड पर मुशीर की जगह सरफराज का नाम होना एक बड़ी गलती है। स्कोरबोर्ड पर मुशीर की जगह सरफराज का नाम था और उन्हें औकिब नबी की गेंद पर शून्य पर आउट दिखाया गया था। बाद में इस गलती को सुधार लिया गया।

पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए थे। सिद्धेश लाड ने शतक लगाया। वो 156 गेंद पर 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी 125 गेंद पर 79 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ आकाश आनंद 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। आयुष म्हात्रे 28, अजिंक्य रहाणे 27, और सरफराज खान 42 रन बनाकर आउट हुए। जम्मू-कश्मीर के लिए युधवीर सिंह ने 2 और औकिब नबी और आबिद मुश्ताक ने 1-1 विकेट लिए। सरफराज खान रन आउट हुए थे।

IANS इनपुट के साथ

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील