संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup Final में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम; विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर चला है। संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

संजू सैमसन ने 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वहीं, दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन संग मिलकर 105 रन जोड़े।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने संजू

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 89 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही मार्लोन सैमुअल्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। सैमुअल्स ने टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल में 85 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। संजू टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत की ओर से भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सैमसन ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन टी20 विश्व कप के एक संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने हैं। सैमसन से पहले यह कारनामा सिर्फ विराट कोहली और शाहिद अफरीदी ही कर सके हैं। इसके साथ ही संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 बार अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली, बाबर आजम, केएल राहुल की बराबरी भी कर ली है।

टी20 वर्ल्ड में लगातार 50 से ज़्यादा स्कोर

  • 3 - महेला जयवर्धने (2010)
  • 3 - विराट कोहली (2016-2021)
  • 3 - बाबर आज़म (2021)
  • 3 - केएल राहुल (2021)
  • 3 - कुसल मेंडिस (2026)
  • 3 - साहिबज़ादा फरहान (2026)
  • 3 - संजू सैमसन (2026)

संजू टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने कुल 24 छक्के लगाए।

टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। संजू-अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। सैमसन और अभिषेक ने मिलकर 6 ओवर के पावरप्ले में 92 रन जोड़े। टी20 विश्व कप इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट