-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Anju Samson Key Player For India In T20 World Cup 2026 Final Vs New Zealand
IND vs NZ Final: संजू सैमसन के 30 रन और टीम इंडिया की ट्रॉफी पक्की, ये जादुई आंकड़ा दे रहा है जीत की गवाही
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में सबकी नजरें संजू सैमसन पर रहेंगी। शानदार फॉर्म में चल रहे सैमसन से टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मैच तक पहुंचने का दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम की उम्मीदों को थोड़ा झटका जरूर दिया था।
उस हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करते हुए संजू सैमसन को मौका दिया। यह फैसला टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में शानदार पारी खेली और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में अब फाइनल मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
जीत के लिए सैमसन की भूमिका अहम
टीम इंडिया के लिए फाइनल मैच में संजू सैमसन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर उनके टी20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और 53 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 27.29 की औसत से 1310 रन बनाए हैं। सैमसन के बल्ले से इस दौरान तीन शतक और पांच अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। हालांकि उनके आंकड़ों में एक दिलचस्प रिकॉर्ड ऐसा है जो टीम इंडिया के लिए काफी शुभ संकेत देता है। जब भी सैमसन ने 30 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, टीम इंडिया को जीत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
अब तक जिन 53 पारियों में सैमसन ने बल्लेबाजी की है, उनमें से 13 बार वह 30 या उससे अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं और उन सभी मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर सैमसन फाइनल में भी 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलते हैं तो टीम इंडिया की जीत की संभावना काफी मजबूत हो सकती है।
इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तय नहीं मानी जा रही थी। हालांकि सुपर-8 में मौका मिलने के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में अब तक चार मुकाबले खेले हैं और 77.33 की शानदार औसत से 232 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
ये भी पढ़ें: एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO
सबसे खास बात उनका स्ट्राइक रेट रहा है, जो 200 से अधिक का है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी उनसे एक बड़ी और अहम पारी की उम्मीद की जा रही है।
Anju samson key player for india in t20 world cup 2026 final vs new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी; समुद्र में न जाने की सलाह
Jul 26, 2026 | 02:10 PMपुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
Jul 26, 2026 | 02:05 PMकारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
Jul 26, 2026 | 02:04 PMसीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
Jul 26, 2026 | 02:02 PMबिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Jul 26, 2026 | 02:02 PMKargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Jul 26, 2026 | 02:01 PMपाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Jul 26, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














