भारत बनाम यूएई (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs UAE: तीन स्पिनर के साथ उतरा भारत, अर्शदीप को नहीं मिला मौका; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

India Playing 11 against UAE: सनजू सैमसन भारत की एशिया कप टीम में यूएई के खिलाफ मैच में खेल रहे हैं। जितेश शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। पारी का आगाज शुभमन गिल करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

India Playing 11 against UAE in Asia Cup: एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। भारत अपना पहला मुकाबला यूएई के साथ खेल रहा है। इस मुकाबले में भारत के स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वहीं शुभमन गिल की टी20 में वापसी हुई है।

संजू सैमसन का नाम पांचवें नंबर पर लिखा हुआ है। इससे यह साफ होता है कि संजू सैमसन ओपनिंग नहीं करते दिखें। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। जब से गिल को टीम का उप-कप्तान घोषित किया गया है, तब से सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर काफी संशय बना हुआ है।

सैमसन को किया गया टीम में शामिल

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट ने फॉर्म में चल रहे सैमसन को मौका देने का फैसला किया। हालांकि यह देखना होगा कि क्या वो पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कितने अच्छे साबित हो सकते हैं। इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सैमसन का औसत 20.66 है।  कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अगर जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाला गेंदबाजी आक्रमण मेजबान टीम को कम स्कोर पर समेट देता है, तो सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक अहम खिलाड़ी अर्शदीप सिंह नहीं खेले। टीम मैनेजमेंट ने तीन स्पिन गेंदबाज (अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती) और एक तेज गेंदबाज़ (जसप्रीत बुमराह) को मौका दिया। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी गेंदबाजी कर सकते हैं।

गेंदबाजी करने का किया फैसला

टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। पिच बिल्कुल नई और अच्छी लग रही है। आज नमी भी ज़्यादा है, बाद में ओस पड़ सकती है। हम लचीलापन रखते हैं, जो ज़रूरत हो वो करेंगे, लेकिन आज पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। हम यहां जल्दी आए थे, 3-4 अच्छे प्रैक्टिस सेशन किए और एक दिन का आराम भी मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (डब्ल्यू), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस