ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

संजू सैमसन CSK में तो आए, लेकिन हाथ नहीं आया कप्तानी का मौका, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 रिटेंशन के बाद CSK ने नए कप्तान के रूप में रुतुराज गायकवाड़ की घोषणा कर दी। पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी ने निभाई थी।

संजय सिंह बिष्ट

IPL Retention 2026: आईपीएल 2026 के रिटेंशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है, और यह जिम्मेदारी एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। वह इससे पहले भी टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

संजू सैमसन हुए CSK में शामिल, कप्तानी को लेकर बढ़ी उम्मीदें

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड के जरिए रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था। इस बड़े बदलाव के बाद क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि CSK संजू सैमसन को नई कमान सौंप सकती है। संजू ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी 2021 से 2024 तक की थी और उनकी अगुवाई में टीम ने IPL 2022 के फाइनल में जगह भी बनाई थी, जहां उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में माना जा रहा था कि CSK उन्हें अपनी नई रणनीति के तहत लीडर बना सकती है।

रुतुराज की वापसी और कप्तानी पर लगा मुहर

पिछले सीजन रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारण बीच में टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद टीम की कप्तानी दोबारा महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली थी। धोनी की बढ़ती उम्र को देखते हुए माना जा रहा था कि संजू सैमसन को कप्तानी दी जा सकती है। लेकिन अब CSK ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रुतुराज गायकवाड़ को ही IPL 2026 के लिए अपना कप्तान घोषित कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने उन पर पूरा भरोसा जताया है और उम्मीद जताई है कि गायकवाड़ टीम को नए सिरे से आगे बढ़ाएंगे।

कप्तान के रूप में रुतुराज का प्रदर्शन कैसा रहा?

रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक CSK के लिए कुल 19 मैचों में कप्तानी की है। इन मुकाबलों में टीम को 8 मैचों में जीत मिली, जबकि 11 में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उनका नेतृत्व शैली शांत और रणनीतिक मानी जाती है, और फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि स्थायी जिम्मेदारी मिलने के बाद वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

पिछला सीजन बेहद खराब रहा था CSK का

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में CSK ने पाँच बार आईपीएल खिताब जीता है, लेकिन IPL 2025 का सीजन टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने 14 में से केवल 4 मैच जीते और 10 मुकाबलों में उसे हार मिली। इसके साथ ही CSK सिर्फ 8 अंकों पर रही और उनका नेट रनरेट -0.647 रहा था। ऐसे में नई कप्तानी, नए खिलाड़ियों और नई रणनीति के साथ चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में वापसी की उम्मीद कर रही है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान